Daily Horoscope
✕

वैक्सीन लगते ही हुआ चमत्कार, खोई हुई आवाज वापस लौट आई

Updated: शनिवार, 15 जनवरी 2022 (08:28 IST)
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर पिछले कई सालों से एक शख्स बोल नहीं पा रहा था। अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि 55 साल के दुलारचंद मुंडा को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगते ही उसकी खोई आवाज वापस आ गई।

ALSO READ: सत्येंद्र जैन का दावा, कोरोना से जान गंवाने वाले 75 फीसदी लोगों ने नहीं लगवाई थी वैक्सीन
 
5 साल पहले हुए सड़क हादसे के बाद से उसकी आवाज लड़खड़ाने लगी थी, वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था। कोरोना वैक्सीन लगने के बाद अब आसानी से वो बोलने लगा है। साथ ही शख्स का कहना है कि हादसे के बाद उसका शरीर बेजान हो गया था, कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, लेकिन वैक्सीन लगने बाद पहले की तरह वो चलने-फिरने लगा है।

ALSO READ: बूस्टर डोज के लिए 3 वैक्सीन को मंजूरी, जानिए आपको तीसरी खुराक लगेगी या नहीं
 
वहीं डॉक्टर्स इस घटना को महज एक इत्तेफाक मान रहे हैं, जिले के सिविल सर्जन ने मेडिकल टीम का गठन कर उस शख्स की मेडिकल हिस्ट्री एनालिसिस करने का आदेश दिए हैं। यह घटना पेटरवार में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई यह जानने के लिए बेकरार है कि कैसे एक गूंगा शख्स बोलने लगा। चोट की वजह से जो शख्स बेड पर पड़ा हुआ था, वह कैसे अचानक चलने-फिरने लगा। डॉक्टर्स की एक टीम मेडिकल हिस्ट्री एनालिसिस करने में लगी है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, 45 मिनट तक मौत से लड़े, दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

अगला लेख