ganesh chaturthi

झारखंड के दुमका में कोरोना का कहर, 2 दिन में 84 स्कूली बच्चे संक्रमित

Updated: शनिवार, 15 जनवरी 2022 (07:44 IST)
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां पिछले दो दिनों में 84 स्कूली बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
 
दुमका के मुख्य चिकित्साधिकारी बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 45 स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वहीं गुरुवार को 39 स्कूली बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
 
सिंह ने कहा कि शुक्रवार को जिले में कुल 194 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिनमें आरएसके हाई स्कूल नोनीहाट के 23 बच्चे तथा 10-17 आयुवर्ग के अन्य बच्चे भी शामिल हैं। दुमका में फिलहाल कोविड के 848 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3749 नए मामले आए हैं वहीं संक्रमण से 3 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड के राजधानी रांची में 1355 और जमशेदपुर में 472 नए मामले आए हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

मोदी ने नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई, अनुच्छेद 370 हटाया : राजनाथ सिंह

Meerut Air Show 2026 : 19-20 सितंबर को आसमान में तिरंगा बनाएंगे सूर्य किरण के 9 हॉक विमान, दिखेंगे हैरतअंगेज करतब

सत्ता के लिए व्याकुल हैं अखिलेश, मोदी-योगी का विकास नहीं दिख रहा

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

इंदौर क्यों बना राष्ट्रीय राजनीति का नया अखाड़ा, क्‍या हैं राहुल गांधी, नितिन नवीन और मोहन भागवत की उपस्‍थिति के मायने?

अगला लेख