ganesh chaturthi

बड़ी खबर, मध्य प्रदेश में लावारिस हालत में मिली ‘कोवैक्सीन’ से भरी लॉरी, लदी थी 4 करोड़ की 2.40 लाख खुराक

Updated: शनिवार, 1 मई 2021 (16:05 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में नरसिंहपुर जिले के करेली बस अड्डे के पास सड़क किनारे करीब 12 घंटे से लावारिस खड़ी एक लॉरी मिली, जिसमें ‘कोवैक्सीन’ टीके की आठ करोड़ रुपये मूल्य की 2.40 लाख खुराक लदी थीं।

लॉरी का इंजन चालू था और चालक गायब है। इंजन चालू रहने से इसका रेफ्रिजेरेटर काम कर रहा था। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि इस लॉरी के कंटेनर में रखीं ‘कोवैक्सीन’ की 2.40 लाख खुराक सुरक्षित होंगी। इस वाहन से ‘कोवैक्सीन’ टीका हैदराबाद से करनाल भेजा जा रहा था।

नरसिंहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि इस वाहन का पंजीयन नंबर टीएन-06 क्यू 6482 है और शुक्रवार रात करीब 12 घंटे खड़ी रहने के बाद इसे इसके गंतव्य स्थान करनाल (हरियाणा) के लिए यहां से रवाना करवा दिया गया। उन्होंने कहा कि ‘कोवैक्सीन’ टीके की खुराक हैदराबाद से लाई गई थीं।

श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि नरसिंहपुर जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर करेली बस अड्डे के पास एक लॉरी खड़ी है जिसका इंजन चालू है और इसपर भारत बायोटेक कंपनी लिखा है।

उन्होंने कहा कि हमने गुरुग्राम (हरियाणा) की ट्रांसपोर्ट कंपनी टीसीआई से संपर्क किया और उन्हें चालक रहित लॉरी के बारे में जानकारी दी। कंपनी ने जीपीएस सिस्टम के जरिये इसे करेली में खड़ा पाया और जब वे इसके चालक से संपर्क नहीं कर पाए तो वे भी चिंतित हो गए।

श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाद इस कंपनी ने एक चालक का बंदोबस्त किया और यह लॉरी शुक्रवार रात आठ बजे करनाल के लिए रवाना हो गई। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

अगला लेख