Hanuman Chalisa
✕

Lockdown: एलडीआर… लॉन्‍ग ड‍िस्‍टेंस र‍िलेशनशि‍प में आपका स्‍वागत है

Updated: शनिवार, 11 अप्रैल 2020 (16:23 IST)
तुम हफ्तों की बात करते हो, हमें तो महीनों न म‍िलने की प्रैक्‍ट‍िस है
तुम कडल्‍स म‍िस करते हो, हमें तो प‍िलो को हग करने की प्रैक्‍ट‍िस है

यह शेर कपल्‍स के ल‍िए है जो आजकल सोशल मीड‍ि‍या पर बहुत वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है, कोरोना ने दुन‍िया में सबकुछ प्रभाव‍ित कर द‍िया है, लेक‍िन एक चीज है जि‍सका इससे कुछ भी प्रभाव‍ित नहीं हुआ है वो है एलडीआर। हां, एलडीआर यानी लॉन्‍ग ड‍िस्‍टेंस र‍िलेशनशि‍प।

एक ही शहर में रहने वाले या 15 म‍िनट की दूरी पर रहने वाले कपल्‍स भी लॉकडाउन की वजह से म‍िल नहीं पा रहे हैं, लेक‍िन जो कपल्‍स एलडीआर में थे वो अब भी उसी तरह कॉल्‍स कर रहे वीड‍ियो कॉल्‍स पर आ रहे जैसे पहले आ रहे थे।

यह शेर ऐसे कपल्‍स के लिए ही ट्वीट और पोस्‍ट क‍िया जा रहा है।

यह भी कहा जा रहा है क‍ि क्‍वेरेंटाइन का यह समय इस बात का परीक्षण है क‍ि जो लोग रोज म‍िलते थे वे अब लॉन्‍ग ड‍िस्‍टेंस में रह पाते हैं या नहीं।

दरअसल, लॉकडाउन ने एक तरह की बहस शुरू कर दी है कपल्‍स और उनकी प्रेम कहान‍ियों को लेकर। उसी संदर्भ में सोशल मीड‍िया पर एलडीआर को लेकर तमाम तरह की पोस्‍ट और मीम्‍स आ रहे हैं।

एक पोस्‍ट में कहा गया है यह लॉकडाउन अब तक साथ में रहने वाले कपल्‍स को अहसास द‍िलाएगा क‍ि लॉन्‍ग ड‍िस्‍टेंस र‍िलेशन क‍ितना मुश्‍कि‍ल काम है।

कुछ कपल्‍स ने तो लॉकडाउन शुरु होते ही ब्रेकअप कर ल‍िए हैं, यह कहते हुए क‍ि हमसे ये लॉन्‍ग डि‍स्‍टेंस र‍िलेशन मैंटेन नहीं होता भाई।

स‍िर्फ उन्‍हीं लोगों की ज‍िंदगी में कोई बदलाव नहीं आया है जो पहले से लॉन्‍ग ड‍िस्‍टेंस र‍िलेशन में रह रहे हैं।

कपल्‍स का कहना है लॉकडाउन के पहले तक हम रोज म‍िलते थे और हर रात को वीड‍ियो कॉल्‍स पर होते थे। ऐसे लोगों को कहा जा रहा है, आइए, अब लॉन्‍ग ड‍िस्‍टेंस र‍िलेशनशि‍प में आपका स्‍वागत है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख