dharma sangrah
✕

इंदौर में नहीं मिलेगी छूट, न शराब की दुकान खुलेगी न पान की

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (14:31 IST)
इंदौर। शहर में शराब और पान की दुकानें खुलने की अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि केन्द्र सरकार ने रेड जोन में शामिल शहरों को कई तरह की छूट दी हैं, लेकिन इंदौर में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
 
दरअसल, केन्द्र सरकार की गाइड लाइन आने के बाद लोगों को भ्रम हो गया था कि इंदौर में कई तरह की छूट मिलने जा रही है। इस बीच, कलेक्टर मनीषसिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि इंदौर में अभी किसी तरह की छूट नहीं दी जा रही है। अत्यावश्यक सेवाओं को जो छूट दी गई है, वही जारी रहेगी।
 
जिलाधीश के मुताबिक डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत स्थानीय प्रशासन को अधिकार होते हैं कि वह परिस्थिति के अनुसार प्रावधानों के अनुकूल या विपरीत निर्णय ले सकता है। अत: इंदौर में न तो चार पहिया चलेंगे और न ही दुपहिया वाहन।

इसी तरह 33 प्रतिशत स्टाफ के साथ निजी दफ्तरों को खोलने या स्टेशनरी, मोबाइल, लैपटॉप की दुकानों या अन्य निर्माण सहित अन्य सेवाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी।  शराब, पान-गुटखा सहित अन्य दुकानें भी बंद ही रहेंगी।
 
इंदौर में 1545 पॉजिटिव : उल्लेखनीय है कि इंदौर जिले में कोरोना के 32 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1545 पहुंच गई है, जबकि 2 की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 74 हो गया है। इंदौर के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया के मुताबिक अब तक कुल 8 हजार 433 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिसमें शुक्रवार को  32 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1513 से बढ़कर 1545 हो गई है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

अगला लेख