Daily Horoscope

शर्मनाक : श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मजदूरों से वसूले गए टिकट के पैसे

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (14:21 IST)
भोपाल। लॉकडाउन में पिछले 40 दिनों से नसिक में फंसे मजूदरों को वापस लाने के लिए भोपाल तक जो ट्रेन चलाई गई थी उसमें यात्रियों से पैसे वसूलने का शर्मनाक मामला सामने आया है। नसिक से भोपाल पहुंचे प्रवासी मजदूरों ने बताया के उनसे यात्रा के लिए टिकट के पैसे लिए गए। 
 
लॉकडाउन के बीच शनिवार सुबह मिसरोद रेलवे स्टेशन पर नसिक से करीब चार सौ मजूदरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। जहां पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के बाद उनको बसों से उनके गृह शहर रवाना कर दिया। स्टेशन पहुंचे मजदूरों ने कहा कि उनसे इस यात्रा के लिए जो टिकट दिया गया उसके पैसे भी लिए गए, जबकि पहले से ही रोजगार छीनने के चलते वह तंगी हालात में जी रहे थे। 
 
भोपाल पहुंचे मजदूरों ने कहा कि लॉकडाउन में रोजगार छीनने के बाद से वह अपने घर वापस लौटना चाह रहे थे, इस बीच कुछ मजदूर जब पैदल ही अपने घर लौटने लगे तो नसिक में स्थानीय प्रशासन ने उनको क्वारेंटाइन सेंटर में रख दिया था। 
कोरोना संकट और उसके बाद हुए लॉकडाउन ने पहले से ही मजूदरों को दाने - दाने के लिए मोहताज कर दिया है ऐसे में उनसे घर वापसी के लिए टिकट के  पैसा वसूलना कई सवाल खड़े कर रहा है। सवाल यह भी है कि जब मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार खुद आगे बढ़कर दूसरे राज्य में फंसे मजदूरों को लाने की पहल कर रही है तब उनसे इस यात्रा का पैसा वसूलना कितना उचित है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मजदूरों को हर संभव सहायता  देने का आश्वासन दे चुके है और लॉकडाउन के दौरान ही राज्य के बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों के खाते में शिवराज सरकार ने एक-एक हजार रुपए डाले थे।   
 
मजूदरों से टिकट के पैसा वसूलना सरकार के उन नियमों को धज्जियां उड़ता है जिसमें उसने मजूदरों से पैसा नहीं वसूलने की बात की थी। लॉकडाउन के बीच राज्यों के अनुरोध पर चलाई गए श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने पर रेलवे ने साफ किया था कि यात्रियों को रेलवे से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं है राज्य सरकार उनकी ओर से समन्वय स्थपाति करेगी। यह राज्य सरकारों पर निर्भर होगा कि वह श्रमिकों से किराया लेती है या नहीं।  
 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख