Hanuman Chalisa

MP के इन शहरों में लॉकडाउन, इंदौर कलेक्टर ने बताई गाइडलाइन

शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (21:10 IST)
इंदौर। Indore Lockdown News : मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमती दिखाई नहीं दे रही है। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंदौर में 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया गया है।कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि लोगों को कोई परेशानी न हो, इसे देखते हुए रोजमर्रा की वस्तुओं के लिए सुबह 7 से 10 बजे तक का समय मिलेगा।

राऊ नगर, महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर में भी 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक का लॉकडाउन घोषित किया गया है। बड़वानी, राजगढ़, विदिशा जिलों में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी ज़िलों और जबलपुर शहर में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह तक लॉकडाउन रहेगा।

इसमें लोग सब्जी-फल, दूध, किराना का सामान खरीद सकेंगे। कलेक्टर ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सुबह 7 से 10 बजे तक सब्जी, फल, दूध एवं राशन की दुकानें खुली रहेंगी। दवाई की दुकानें 24 घंटे खुली रहेंगी।

कालाबाजारी करने वालों पर रासुका : कलेक्टर ने कहा कि चीजों की कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी करने वालों पर रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह रहेंगे बंद : लॉकडाउन के दौरान सभी बाजार, सभी दुकानें, सभी संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे। इस दौरान आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन आने-जाने वालों को छूट रहेगी, लेकिन बाहर जाने का प्रमाण देना होगा।

- टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए आ-जा सकेंगे।
- 45 वर्ष से ऊपर होने का प्रमाण देना होगा।
- फैक्टरियां और कारखाने चालू रहेंगे। उनमें काम करने वाले मजदूरों को आने-जाने की छूट रहेगी।
- सरकारी कर्मचारियों को अपने दफ्तर आने-जाने की छूट रहेगी, आईडी दिखाना पड़ेगा।
- इलाज के लिए और दवाई की दुकान पर जाने के लिए छूट रहेगी।

27 माइक्रो कंटेनमेंट एरिया : बदल का भट्टा, साउथ तुकोगंज, विजय नगर, खजराना, कनाड़िया, तिलक नगर, सिंधी कॉलोनी, विष्णु पुरी कॉलोनी, आदित्य नगर, शिव सिटी, शिक्षक नगर, कालानी नगर, ग्रेटर तिरुपति कॉलोनी, टेलीफोन नगर, स्कीम नंबर-71, उषा नगर एक्सटेंशन, बैंक कॉलोनी, विश्वकर्मा नगर, सुदामा नगर डी सेक्टर, सिद्धार्थ नगर, सिलिकॉन सिटी, रॉयल कृष्णा कॉलोनी (राऊ), दानागली (महू), गुप्ता कम्पाउंड (महू), रामचंद्र नगर, सुखलिया एवं विराट नगर को 27 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

कलेक्टर के आदेशों के अनुसार, एपिडेमिक डिजीज एक्ट 2020 के अंतर्गत उक्त कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस हेतु दल भी गठित किए गए हैं। दल में शामिल इंसिडेंट कमांडर, राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारी माइक्रो कंटेनमेंट एरिया का नियमित रूप से सर्विलेंस करेंगे।

24 घंटे की हेल्पलाइन : सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि आपदा के समय कम्‍युनिकेशन का सबसे ज्‍यादा महत्‍व है, इसलिए 24 घंटे की हेल्‍पलाइन शुरू की जा रही है, जहां कोरोना से जुड़े सवाल- जैसे किस अस्‍पताल में जगह है, टेस्‍ट कहां होंगे, कितनी फीस लगेगी ऐसे कई सवालों के जवाब इस हेल्‍पलाइन पर मिल पाएंगे।

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

नासिक में वॉटरफॉल घूमने गए परिवार का 15 KM पीछा किया, मारपीट की, कार भी फोड़ी

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

Amarnath Yatra 2026: पोनी एम्बुलेंस सेवा से श्रद्धालुओं को राहत, मेडिकल किट और ऑक्सीजन के साथ तैयार

पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर NIA कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी

अगला लेख