suvichar
✕

ब्रिटेन में फिर लग सकता है Lockdown, संक्रमितों की संख्या 6 लाख के पार

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (12:34 IST)
लंदन। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों के दौरान वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के 12,872 नए मामलों की पुष्टि के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख को पार कर 6,03,716 पर पहुंच गई जिसके बाद देश में दूसरे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना बढ़ गई है।
ALSO READ: नर्स बनकर छह महीने तक सेवा करने वाली अभि‍नेत्री हुई संक्रमित, बताया कितना खतरनाक है कोरोना वायरस!
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 65 और मरीजों की मौत के बाद देश में अब तक 42,825 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी हैं। इससे पहले गत दिवस न्यू एंड इमर्जिंग रेस्पिरेटरी वायरस थ्रेट्स एडवाइजरी ग्रुप (नर्वटैग) के अध्यक्ष एवं ब्रिटेन सरकार के सलाहकार पीटर हॉर्बी ने चेतावनी दी थी कि कोरोनावायरस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर दूसरा राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाया जा सकता है।
 
इस बीच इंग्लैंड के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी जोनाथन वान-टैम ने भी चेतावनी देते हुए कहा है कि ब्रिटेन कोरोना महामारी से एक बार फिर जूझने की गंभीर स्थिति में पहुंच गया है, जैसी कि महामारी के शुरुआत के समय थी। देश के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना प्रतिबंधों की एक नई तीन-स्तरीय प्रणाली की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं ताकि कोरोना की रफ्तार को एक बार फिर धीमा किया जा सके। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख