Daily Horoscope
✕

Positive news : लॉकडाउन के समय सूनी सड़कों पर अनूठी 'गुरु दक्षिणा'

Updated: बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (22:22 IST)
कोलकाता। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान दक्षिण कोलकाता की सूनी सड़कों पर मारुति 800 कार घूम रही है और उस पर ‘आपात दवा आपूर्ति’ का स्टीकर लगा है।
 
यह कोई विशिष्ट दवा आपूर्ति वाहन नहीं है, बल्कि यहां के एक विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी अनुपम सेन की निजी कार है।

सेन इस शिक्षण संस्थान के अपने पूर्व सहपाठियों के साथ अपने पूर्व अध्यापकों-अध्यापिकाओं को दवाइयां एवं खाने-पीने की चीजें पहुंचाने में लगे हैं। इन पूर्व अध्यापकों-अध्यापिकाओं में से कुछ 70 और 80 साल की उम्र के हैं।
 
साउथ प्वाइंट स्कूल के 40 पूर्व विद्यार्थियों के समूह- ‘प्वाइंटर्स हू केयर्स’ के पास प्रथम चरण में सामान पहुंचाने के लिए 15 पूर्व अध्यापकों-अध्यापिकाओं की सूची थी, जिनमें दीपाली सिन्हा रॉय (89) का नाम भी शामिल है।
 
राय विधवा हैं और चारू मार्केट के समीप अकेली रहती हैं। उनकी दो बेटियां यूरोप में हैं। राय ने पीटीआई भाषा से कहा कि मेरे पास दवाइयां खत्म हो रही थीं और मेरे लिए अचरज भरी बात यह थी कि मुझे 24 मार्च को उनका कॉल आया। उन्होंने एक महीने की मेरी दवाओं और सामान की सूची ली।
 
उन्होंने कहा कि 28 मार्च सुबह को वे आए और सारी चीजें पहुंचा गए। मेरे बच्चे मुझसे दूर हैं और ऐसे संकट में मेरे पास नहीं आ सकते। ऐसे समय पर मेरे ही छात्र मेरे रक्षक बनकर आए।
 
राय विद्यालय में बांग्ला पढ़ाती थीं और उन्हें उच्च रक्तचाप एवं हृदय संबंधी परेशानियां हैं। उन्होंने कहा कि सेन और उनके साथी न केवल दवाएं दे गए बल्कि उन्हें डॉक्टर के पास भी ले गए और वापस घर लेकर आए।
 
अंग्रेजी की पूर्व शिक्षिका अनिंदिता सेन ने कहा कि आमतौर पर स्थानीय दवा दुकानदार हमारे घर दवा पहुंचाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने हमारा फोन उठाना भी बंद कर दिया। मेरे पूर्व विद्यार्थी हमारे बचाव के लिए आगे आए। सेन और उनके पति जोधपुर पार्क में रहते हैं। सेन को मधुमेह और उनके पति को पार्किंसन बीमारी है। वे एक दिन भी दवा के बगैर नहीं रह सकते। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख