dharma sangrah
✕

Corona का कहर, राजस्थान में 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन

Updated: रविवार, 22 मार्च 2020 (00:23 IST)
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में 22 से 31 मार्च तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरी तरह लॉकडाउन करने के निर्देश दिए हैं। गहलोत गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर कोरोना वायरस (Corona virus) की संक्रमण की स्थिति को लेकर समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस लॉकडाउन के तहत राज्य के सभी राजकीय एवं निजी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें, कारखाने, एवं सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए लोगों का घरों में रहना बेहद जरूरी है। संकट के इस दौर में सरकार राज्य की जनता के साथ खड़ी है। आमजन इस महामारी को हराने के लिए सरकार के निर्णयों की पूरी तरह से पालना करें जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो।

गहलोत के निर्देश पर कोरोना वायरस से उत्पन्न परिस्थितियों के अनुरूप दैनिक आधार पर अलग-अलग विभागों से संबंधित सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय की क्रियान्वति के लिए अतिरिक्त मुख्य गृह एवं परिवहन सचिव राजीव स्वरूप की अध्यक्षता में एक कोर ग्रुप का गठन किया गया है।

यह कोर ग्रुप लॉकडाउन एवं अन्य पाबंदियों के चलते आम जनता विशेषकर गरीब एवं वंचित वर्ग की आवश्यकताओं के लिए किए जाने वाले निर्णयों की अभिशंषा करेगा। गहलोत ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान स्ट्रीट वेंडर, दिहाड़ी मजदूरों एवं ऐसे जरूरतमंत परिवारों, जो एनएफ एसए सूची से बाहर हैं, को 1 अप्रैल से 2 महीने तक आवश्यक खाद्य सामग्री के पैकेट मुहैया कराए जाएंगे। 

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख