Daily Horoscope
✕

क्या सितंबर तक चलेगा भारत में लॉकडाउन, BCG की रिपोर्ट में बताई संभावित तारीख़ें

Updated: शनिवार, 4 अप्रैल 2020 (10:35 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकन कंसल्टिंग फर्म बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की रिपोर्ट में दावा किया गया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर भारत में लागू किए गए लॉकडाउन को सितंबर के मध्य तक बढ़ाया जा सकता है।
 
मनीकंट्रोल में छपी BCG की इस रिपोर्ट का अनुसार, भारत जून के चौथे सप्ताह और सितंबर के दूसरे सप्ताह के बीच देशव्यापी लॉकडाउन को हटाना शुरू करेगा।

प्रतिबंध हटाने में देरी देश के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र की तैयारी और सार्वजनिक नीति प्रभावशीलता के रिकॉर्ड के कारण उत्पन्न चुनौतियों का परिणाम हो सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में जून के तीसरे सप्ताह तक COVID-19 के संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं।
बीसीजी की यह रिपोर्ट कोरोना वायरस महामारी पर रोकथाम के उपायों पर केंद्रित है। 25 मार्च तक के अनुमानों पर तैयार की गई यह रिपोर्ट जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के डेटा का पूर्वानुमान लगाने वाली मॉडलिंग पर आधारित है।

हालांकि भारत जिस तरह से इस महामारी से लड़ रहा है, WHO भी उसकी तारीफ कर चुका है। कई भारतीय विशेषज्ञों ने भी इस तरह की रिपोर्ट को सिरे से खारिज कर दिया है। वैसे भी यह रिपोर्ट पुर्वानुमानों पर आधारित है। ऐसे में इस संभव है कि भारत में लॉकडाउन इतना लंबा ना चले।

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर नहीं लगेगा 100% टैरिफ, भारत को क्या फायदा?

रिहाई के बाद भड़कीं AISA प्रेसिडेंट नेहा बोरा, बोलीं- 'आम नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव'

Top News 17 October: आडवाणी अस्पताल में भर्ती, ट्रंप का बड़ा दांव और शिमला में भूकंप के झटके

डोनाल्ड ट्रंप की ‘सुपर इंटेलिजेंस फोर्स’ क्या है

अगला लेख