ganesh chaturthi

हिमाचल के हमीरपुर, सोलन में 30 जून तक बढ़ाया Lockdown

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (17:59 IST)
शिमला। देश में लागू लॉकडाउन (Lockdown)के मौजूदा चरण के 31 मई को पूरा होने के बाद भी हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और सोलन जिलों में एक महीने तक कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 कर्फ्यू जारी रहेगा।हमीरपुर और सोलन के जिलाधिकारियों ने सोमवार को अपने-अपने क्षेत्रों में 30 जून तक कोविड-19 कर्फ्यू बढ़ाने के आदेश जारी किए।

दोनों जिलों में कर्फ्यू और लॉकडाउन में हर रोज कई घंटे की ढील रहती है। कर्फ्यू के समय आवश्यक सेवाएं खुली रहती हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह जारी रहेगा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों में से एक चौथाई मामले हमीरपुर जिले में हैं।

राज्य में घातक विषाणु संक्रमण के अब तक कुल 214 मामले सामने आए हैं जिनमें से हमीरपुर में सर्वाधिक 63 और सोलन में 21 मामले हैं। राज्य में कोविड-19 से अब तक पांच लोगों की मौत हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, देश के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिकों के लौटने के बाद हमीरपुर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हुई।
राज्य में इस समय कोरोना वायरस के 142 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 57 हमीरपुर में हैं। जिलाधिकारी हरिकेश मीणा ने कहा कि पिछले 30 दिन में देश के विभिन्न रेड जोन से 10 हजार से अधिक लोग हमीरपुर लौटे हैं।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख