Hanuman Chalisa
✕

बिहार में 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा

Updated: सोमवार, 24 मई 2021 (17:02 IST)
पटना। बिहार में लॉकडाउन की अवधि कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार थामने के लिए 1 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कुमार इस संबंध में पहले भी संकेत दे चुके थे। आज शाम को आपदा प्रबंधन समूह की होने वाली बैठक में लॉकडाउन के तीसरे चरण में क्‍या छूटें दी जाएंगी और कौन से प्रावधान कड़े किए जाएंगे, इस पर फैसला होगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली इस बैठक में लॉकडाउन-3 की गाइडलाइन तय कर दी जाएगी।

ALSO READ: हरियाणा सरकार ने 1 हफ्ते और बढ़ाया लॉकडाउन, 31 मई तक रहेगी पाबंदी
 
नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 3 सप्ताह के लिए लगाए गए लॉकडाउन की समीक्षा कर इसे 1 सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून 2021 तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। सोमवार को मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण की अध्यक्षता में गठित आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, श्रम संसाधन के साथ ही पुलिस व अन्य विभागों के आला अधिकारी कोरोना के हालात पर चर्चा करेंगे।

ALSO READ: कोरोना की दूसरी लहर : लॉकडाउन, कोरोना कर्फ्यू या नाइट कर्फ्यू, जानिए किस राज्य में क्या है पाबंदी...

इस बैठक में लाकडाउन-3 की गाइडलाइन पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इसके पहले रविवार को मुख्य सचिव ने गृह, स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों के साथ कोरोना के हालात और लॉकडाउन को लेकर विचार-विमर्श किया। कई विभागों ने लॉकडाउन लागू रखने के पक्ष में राय दी तो कई अधिकारियों ने 5 जून तक लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी।
 
अब गाइडलाइन का इंतजार : लॉकडाउन में विस्‍तार की घोषणा के बाद अब आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद उसके नए प्रावधानों का इंतजार है। माना जा रहा है कि इसमें कुछ ढील दी जाएगी तो कुछ प्रावधान कड़े भी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि लॉकडाउन 3 में वर्तमान में लागू लॉकडाउन 2 के कुछ नियमों में कुछ ढील दी जाएगी। अभी शादी समारोह में केवल 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई है जिसे 50 तक बढ़ाया जा सकता है। सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट को लेकर नियम में किसी बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। दुकानों को खोलने के समय में कुछ बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल शहरी क्षेत्र में सब्ज़ी, मांस-मछली व अन्‍य आवश्‍यक वस्‍तुओं की दुकानें सुबह 10 तक ही खुल रही हैं।

 
रेस्तरां और होटल या खाने की दुकान पर बैठकर खाने की अनुमति मिलती फिलहाल नहीं दिख रही है। वहां से रात 9 बजे तक ही खाना घर ले जाने की अनुमति जारी रहेगी, ऐसी उम्‍मीद है। वर्तमान में लागू शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक के नाइट कर्फ्यू की अवधि कुछ कम की जा सकती है। संभव है कि इसे रात्रि नौ बजे से सुबह 6 बजे तक कर दिया जाए।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

अगला लेख