sundarkand

Lockdown-3 में दिल्ली में कोई राहत नहीं, सभी जिले 'रेड'

Updated: शनिवार, 2 मई 2020 (14:26 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से लॉकडाउन के चार मई से शुरू होने वाले तीसरे चरण में दिल्ली में वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कोई राहत नहीं मिलने वाली है और राजधानी के सभी जिले ‘रेड जोन’ में रखे गए हैं।
 
सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होगा जो 17 अप्रैल तक चलेगा। तीसरे चरण में देश को 3 जोन में बांटा गया है। जोन के हिसाब से लॉकडाउन में कुछ राहतें भी दी गई है, किंतु दिल्ली रेड जोन में है इसलिए यहां कोई ढील नहीं मिलने वाली है बल्कि और कड़ाई से पालन के निर्देश दिए गए हैं। 
 
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि अगले दो सप्ताह तक राजधानी के सभी 11 जिलों में लॉकडाउन में किसी प्रकार की ढील नहीं देने का फैसला किया गया है। 
 
जैन ने रेड जोन को परिभाषित करते हुए कहा कि ऐसा जिला जहां कोरोना के 10 से अधिक मामले होते हैं, उसे इस श्रेणी में रखा जाता है और इनमें केंद्र सरकार से मिले राहत उपायों को अमल में लाया जाता है।
 
उन्होंने कहा दूसरे राज्यों से बातचीत की जा रही है, जिससे वहां के वाशिंदों को वापस भेजने का खाका तैयार कर विशेष ट्रेनों का प्रबंध किया जाए। दिल्ली सरकार इसमें चिकित्सा सहायता मुहैया कराएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजस्थान के कोटा में पढ़ाई कर रहे दिल्ली के छात्रों की वापसी के लिए बसें भेजी जा चुकी हैं। 
 
जैन ने कहा आजादपुर मंडी में 24 घंटे काम किया जा रहा है, जिससे कि वहां एक साथ ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होने पाएं। एशिया की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी मंडी में कोरोना के 16 मामले सामने आ चुके हैं और कई दुकानों को सील किया जा चुका है।
 
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 223 नए मामले सामने आने के बाद राजधानी में कोविड-19 के कुल मामले  3738 हो गए हैं। कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या 61 है। दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 2510 हैं, जिसमें 49 आईसीयू और 5 वेंटिलेटर पर हैं। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख