Hanuman Chalisa

परोपकार: मजबूरी में नंगे पैर सफर करने वाले मजदूरों को पहना रहे जूते- चप्‍पल

नवीन रांगियाल
लॉकडाउन की वजह से पलायन हो रहे मजदूरों को कई तरह की द‍िक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। हजारों क‍िलोमीटर पैदल चलना उनका अपना एक संघर्ष तो है ही।

ऐसे में कई स्‍थानों पर लोगों में ऐसे मजबूर मजदूरों के ल‍िए सेवा भाव भी जाग रहा है। कोई इन मजदूरों को रास्‍ते में खाना खि‍ला रहा है तो कोई पानी प‍िला रहा है। कहीं रसना और ठंडी छाछ का व‍ितरण क‍िया जा रहा है, ज‍िससे च‍िलच‍िलाती धूप और गर्मी में हलाकान हो रहे मजूदरों, उनकी पत्‍नियों और मासूम बच्‍चों के गलों को तर क‍िया जा सके।

इंदौर में बायपास से गुजरते ऐसे ही मजूदरों के ल‍िए कई पर‍िवारों ने एक अलग तरह का इंतजाम क‍िया है। जो लोग महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ या अन्‍य क‍िसी राज्‍य से आकर मध्‍यप्रदेश की सीमा से गुजर रहे हैं, उनके ल‍िए इंदौर के लोगों ने पैरों में जूते और चप्‍पलों का इंतजाम क‍िया है।

गर्मी के पारे में प‍ि‍घलती सड़क की बर्फ में पैर रखना अंगारों पर चलने के समान है। ऐसे में कई लोग पलायन करने वाले मजदूरों को पुरानी चप्‍पलें या जूते बांट रहे हैं। कई पर‍िवारों ने अपने घर में रखे पुराने जूते चप्‍पल ऐसे लोगों के ल‍िए जमा क‍िए और सड़क क‍िनारे रख द‍िए हैं। मजदूर और उनके बच्‍चे ऐसी सुव‍िधा का लाभ उठा रहे हैं। यह काम कई लोगों ने क‍िया है, बायपास पर ऐसे कई स्‍थानों पर मजदूर अपने ल‍िए जूते और चप्‍पलों को टटोलते हुए देखे जा सकते हैं।

यह बेहद ही दर्दनाक और दुखदायी है क‍ि लॉकडाउन की वजह से हजारों लाखों गरीब लोगों को इस तरह यह कष्‍टदायी सफर तय करना पड़ रहा है।

ऐसे में उन लोगों का क्‍या आलम होगा ज‍िन्‍हें रास्‍ते में कहीं भोजन, पानी या नंगे पैरों के ल‍िए जूते और चप्‍पल नहीं म‍िल रहे होंगे। क्‍या उनका सफर भी इतना ही आसान होगा। या वे इन लंबे रास्‍तों के साथ ही अपने नसीब में ल‍िखे इस त्रासदी से भरे सफर को भी इसी तरह कष्‍ट में काट रहे होंगे। 

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्‍थापित होंगे 'शोधपीठ', योगी कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

अगला लेख