shradh paksha
✕

Lockdown पर सख्‍त सरकार, दिल्ली में CAPF की 100 कंपनियां तैनात

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (13:51 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी लॉकडाउन के दौरान सुरक्षा बंदोबस्त मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में सीएपीएफ की तैनाती बढ़ाते हुए 100 कंपनियों को तैनात किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी कर दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए इन कंपनियों में करीब 10,000 जवानों की तैनाती बढ़ा दी है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक कंपनी में करीब 100 जवानों की क्षमता होती है।

अधिकारी ने बताया कि फरवरी से अलग-अलग बैचों में राष्ट्रीय राजधानी में इन इकाइयों को तैनात किया गया था।

इन 100 कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 41, द्रुत कार्य बल (आरएएफ) की 7, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 17, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की 6, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 16 और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 13 कंपनियां शामिल हैं।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख