suvichar

Covid-19 रैपिड एंडीबॉडी जांच किट की आपूर्ति करने वाले 2 आयातकों के लाइसेंस रद्द

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (08:06 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने चीन में ग्वांगझोऊ वोंदफो बायोटेक और झुहाई लिवसन डायग्नोस्टिक्स द्वारा बनाई कई कोविड-19 रैपिड एंटीबॉडी जांच किटों की आपूर्ति करने वाले 2 आयातकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं।
ALSO READ: अच्छी खबर, मई के अंत तक भारत में तैयार हो जाएगी Corona रैपिड टेस्टिंग किट
सीडीएससीओ ने आईसीएमआर की टिप्पणी के आधार पर इन आयातकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया और त्वरित जांच किटों का आयात रोकने को कहा। 
 
एक वरिष्ठ सरकारी वकील ने कहा कि सीडीएससीओ ने उन दो आयातकों के लाइसेंस रद्द कर दिए हैं जिन्होंने चीन में ग्वांगझोऊ वोंदफो बायोटेक और झुहाई लिवसन डायग्नोस्टिक्स द्वारा निर्मित कोविड-19 रैपिड एंडीबॉडी जांच किटों को आयात किया था।
ALSO READ: स्वदेशी किट से होगी Corona वायरस की सटीक जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने 28 अप्रैल को राज्यों से 2 चीनी कंपनियों से खरीदी गईं कोविड-19 रैपिड एंटीबॉडी जांच किट का इस्तेमाल रोकने और उन्हें लौटाने को कहा था ताकि उन्हें कंपनियों को वापस भेजा जा सके।
 
सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को भेजे परामर्श में आईसीएमआर ने कहा था कि उसने ग्वांगझोऊ वोंदफो बायोटेक और झुहाई लिवसन डायग्नोस्टिक्स की किटों का क्षेत्रीय परिस्थितियों में आकलन किया। परिणामों में उनकी सूक्ष्म ग्राह्यता में काफी अंतर आया है जबकि निगरानी के उद्देश्य से इसके अच्छे प्रदर्शन का वादा किया गया था। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

President Droupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, पेपर लीक पर लगेगी लगाम, परीक्षा व्यवस्था होगी पारदर्शी और भरोसेमंद

अगला लेख