dipawali
✕

कहां है सोशल डिस्टेंसिंग, कुमारस्वामी के बेटे की शादी में जुटे लोग

Published: शुक्रवार, 17 अप्रैल 2020 (13:54 IST)
बेंगलुरु। देश की सरकारों द्वारा आम आदमी से अपेक्षा और अपील की जाती है कि वह Corona Lockdown और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे और घर से बाहर नहीं निकले। मगर दूसरी ओर, नेताओं को न तो किसी नियम-कायदे की परवाह होती है न ही महामारी की गंभीरता की।
 
दरअसल, निखिल कुमारस्वामी जो कि कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री कुमारस्वामी के पुत्र हैं एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़े के पोते हैं, का विवाह रेवती के साथ संपन्न हुआ है। रेवती कांग्रेस सरकार में हाउसिंग मंत्री रहे एम. कृष्णप्पा की भतीजी हैं।
 
एएनआई द्वारा ट्‍वीट किए फोटो को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस विवाह में सोशल डिस्टेंसिंग का कितना पालन किया जा रहा है। स्वाभाविक तौर पर शादी में पहुंचे मेहमानों ने भी लॉकडाउन का भी उल्लंघन किया होगा। 
 
हालांकि इस फोटो के वायरल होने के बाद लोगों ने ट्‍विटर पर खूब खरी-खोटी सुनाई। एक व्यक्ति ने लिखा आखिर बेंगलुरु की पुलिस ने उन्हें क्यों गिरफ्तार नहीं किया और क्यों कुमारस्वामी परिवार ने लॉकडाउन का सम्मान नहीं किया? एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि नेताओं को तो और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। 
 
एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि कर्नाटक पुलिस को इन्हें तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए और इसकी शुरुआत दूल्हा-दुल्हन से होनी चाहिए। एक अन्य व्यक्ति ने लिखा- यह बताता कि है कि एक पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री ने किस तरह सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का उल्लंघन किया।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख