dharma sangrah
✕

Coronavirus: 202 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद मरीज घर लौटी

Updated: शनिवार, 20 नवंबर 2021 (15:20 IST)
दाहोद। गुजरात के दाहोद स्थित एक अस्पताल से 45 वर्षीय महिला को भर्ती होने के 202 दिनों बाद छुट्टी दी गई। महिला गत 1 मई को कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई थी। यह जानकारी महिला के परिवार के सदस्यों ने दी।
 
महिला के परिजन ने बताया कि गीता धर्मिक के पति दाहोद में रेलवे के कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि गीता महामारी की दूसरी लहर के दौरान भोपाल से लौटने पर वायरस से संक्रमित पाई गई थी। उन्होंने बताया कि उसे 202 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा और दाहोद रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने उसके ठीक होने के बाद उसे छुट्टी देने का फैसला किया।
 
महिला के पति त्रिलोक धर्मिक ने कहा कि शुक्रवार को दाहोद रेलवे अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने उसका घर पर खुशी से स्वागत किया। वह कुल 202 दिनों तक दाहोद और वडोदरा में अस्पताल में भर्ती रही जिस दौरान उसे वेंटिलेटर और ऑक्सीजन पर रखा गया। त्रिलोक रेलवे में इंजीनियर हैं।
 
त्रिलोक धर्मिक ने कहा कि इस अवधि के दौरान उन्होंने 9 बार उनके (गीता के) ठीक होने की उम्मीद खो दी थी। मेरे ससुर की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु होने के बाद हम 23 अप्रैल को भोपाल गए थे। 25 अप्रैल को दाहोद लौटने के बाद मेरी पत्नी में कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई दिए थे और 1 मई को वह जांच में संक्रमित पाई गई। जब उसका ऑक्सीजन स्तर नीचे चला गया और बुखार बढ़ गया तो उसे 1 मई की रात को दाहोद के रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया।(सांकेतिक चित्र)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख