suvichar

कोरोना संक्रमण वाले स्थानों पर तैनाती से पुलिसकर्मी नाराज, 500 जवानों ने किया विरोध

Updated: बुधवार, 20 मई 2020 (13:45 IST)
कोलकाता। कोलकाता पुलिस कॉम्बैट फोर्स के जवानों ने आरोप लगाया कि उनकी तैनाती ऐसे स्थानों पर की जा रही है जहां उनके कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बहुत ज्यादा है। इसके साथ ही कम से कम 500 जवानों ने यहां विरोध प्रदर्शन किया।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिसकर्मियों ने आचार्य जगदीश चंद्र बोस मार्ग पर मंगलवार रात पुलिस प्रशिक्षण स्कूल(पीटीएस) परिसर के अंदर प्रदर्शन किया।
 
सूत्रों ने बताया कि जब कॉम्बैट बटालियन के पुलिस उपायुक्त ने पुलिसकर्मियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने उपायुक्त के वाहन का घेराव किया।
 
कॉम्बैट फोर्स के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें उच्च जोखिम वाले स्थानों पर ड्यूटी के लिए भेजा जा रहा है। कई पुलिसकर्मी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। ऐसे ही नहीं चलता रहेगा। इस संबंध में पूछे जाने पर कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है, ड्यूटी को ले कर पुलिसकर्मियों के बीच रोष हो सकता है लेकिन अनुशासनहीनता का कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 
इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परिसर का दौरा करके प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों की मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कम से कम सात पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख