Hanuman Chalisa
✕

किम जोंग उन ने वायरस और तूफान से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा

Updated: बुधवार, 26 अगस्त 2020 (11:40 IST)
सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कुछ सप्ताह के भीतर तीसरी उच्चस्तरीय राजनीतिक बैठक आयोजित करके आपात स्थिति को दर्शाते हुए बैठक में कोरोनावायरस संक्रमण से निपटने की देश की तैयारियों और गुरुवार को देश में दस्तक देने वाले तूफान के पूर्वानुमान को लेकर आगाह किया।
 
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के पोलितब्यूरो की विस्तृत बैठक के दौरान किम ने देश में कोरोनावायरस संक्रमण के खिलाफ अभियान में 'खामियों' पर नाराजगी जाहिर की और उनमें तेजी से सुधार लाने को कहा। हालांकि उन्होंने विशेष रूप में क्या खामियां हैं, इसके बारे में नहीं बताया। 
 
किम ने तूफान 'बावी' के संबंध में विस्तृत तैयारियां रखने के लिए कहा ताकि इससे होने वाली क्षति को कम किया जा सके। दरअसल, कुछ सप्ताह पहले ही देश में मूसलधार बारिश से बाढ़ आई थी और इससे घरों और फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था। परमाणु हथियारों को लेकर अमेरिका नीत प्रतिबंधों और कोरोनावायरस महामारी की वजह से सीमा बंद होने के साथ-साथ इन प्राकृतिक आपदाओं से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंच रहा है।
 
तूफान 'बावी' बुधवार सुबह में दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के निकट था और कोरियाई प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम तट पर दोपहर तक पहुंच जाएगा। इससे पहले पिछले सप्ताह सत्तारूढ़ पार्टी की बैठक में किम ने स्वीकार किया था कि अर्थव्यवस्था में सुधार उनकी आशा के अनुरूप नहीं हुआ है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

अगला लेख