biodatamaker

केरल में होगा 'सीरो सर्वेक्षण', राज्‍य सरकार ने दिए आदेश

Updated: सोमवार, 30 अगस्त 2021 (22:08 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में रोजाना हजारों की संख्या में आ रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के नए मामलों के बीच केरल सरकार ने राज्य में सीरो सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, सर्वेक्षण से हमे महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी। अध्ययन से उन इलाकों या आबादी के उस हिस्से की पहचान हो सकेगी, जहां पर संक्रमण कम है। इससे हमें इस बीमारी से लड़ने की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।

जॉर्ज ने बताया कि पिछला सीरो सर्वेक्षण भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कराया था और उसके मुताबिक राज्य के 42.07 प्रतिशत लोगों में वायरस से लड़ने के लिए एंटीबॉडी विकसित हो चुकी थी।

मंत्री ने कहा, आईसीएमआर के पिछले सर्वेक्षण के बाद केरल में टीकाकरण दर में सुधार हुआ है। आईसीएमआर ने राज्यों को स्वयं सीरो सर्वेक्षण करने को कहा है। इसलिए केरल ने 18 साल से अधिक उम्र के लोगों में एंटीबॉडी की मौजूदगी का अध्ययन करने का प्रस्ताव किया है।

अध्ययन में गर्भवर्ती महिलाओं, पांच से 17 साल के बच्चों, आदिवासियों, तटीय इलाकों और झुग्गियों में रहने वाले लोगों को भी शामिल किया जाएगा।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 2,600 के पार

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

अगला लेख