Hanuman Chalisa

कोविड-19 का ‘हॉटस्पॉट’ बना केरल का यह गांव, संक्रमण के करीब 200 मामले सामने आए

Updated: शनिवार, 1 अगस्त 2020 (07:42 IST)
वायनाड। केरल के वायनाड जिले में स्थित एक गांव कोरोना वायरस के एक प्रमुख ‘हॉटस्पॉट’ के तौर पर उभरा है जहां अभी तक कुल 199 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इस गांव में पहले 2 परिवारों के 8 सदस्य संक्रमित कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि तविनहल पंचायत के वलाड वार्ड में 169 व्यक्ति बृहस्पतिवार तक संक्रमित पाये गए थे और शुक्रवार को 30 और व्यक्ति संक्रमित मिले जिससे वहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 199 हो गई। प्रशासन ने इस सप्ताह की शुरुआत से संक्रमितों के सम्पर्क में आये लोगों की पहचान करने के लिए एक व्यापक स्क्रीनिंग शुरू की थी।
 
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया, 'पंचायत को सोमवार से एक निषिद्ध क्षेत्र बना दिया गया है और हमें उम्मीद है कि इससे संक्रमण को और फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।'
 
वायनाड जिले में कोविड-19 के अब तक कुल 310 मामले सामने आये हैं और 2,753 लोग निगरानी में हैं।
 
इसकी शुरूआत उन दो परिवारों के सात सदस्यों के संक्रमित होने से हुई जिनका आपस में संबंध था। इन परिवारों के सदस्य पिछले सप्ताह एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे जिसकी कोविड-19 संक्रमण से कोझीकोड मेडिकल कालेज अस्पताल में हाल में मौत हो गई थी।
 
इसके साथ एक अन्य परिवारिक सदस्य जो गत सप्ताह एक विवाह में शामिल हुआ था, वह भी संक्रमित पाया गया। इससे वलाड में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।
 
इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने इनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में रैपिड एंटीजेन जांच शुरू की और मंगलवार और बुधवार को 83 संक्रमित पाए गए।
 
शुक्रवार को राज्य में सामने आये कोविड-19 के 1,310 नए मामलों में से 124 मामले वायनाड में सामने आए। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख