Daily Horoscope
✕

केरल में अचानक बढ़ा कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा

Updated: रविवार, 7 नवंबर 2021 (19:59 IST)
नई दिल्ली, केरल में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार पिछले 16 दिनों में केरल में 5300 लोगों की मौत को बैकलॉग लिस्ट में रखा गया है।

केरल में साप्ताहिक मौतों में 53% की कमी आई है, लेकिन दस्तावेजों की कमी के कारण जिन मौत की रिपोर्ट नहीं जोड़ा गया था, उसे बैकलॉग के तौर पर जोड़ा गया है। इस वजह से राज्य में मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। पिछले 16 दिनों में राज्य की कुल रिपोर्ट की गई कोरोना मौतों में से 16% को बैकलॉग के रूप में जोड़ा गया है।

इसी अवधि में भारत में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 7749 थी, जिसमें से अकेले केरल की बैकलॉग मृत्यु संख्या 5299 (68.38%) थी। बैकलॉग मौतों के अलावा केरल की कोरोना की मृत्यु दर 0.6% से 0.7% हो गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर राज्य में संक्रमण की प्रवृति ऐसे ही जारी रहती है तो मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। केरल में पिछले 24 घंटें में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,546 नए मामले सामने आए और महामारी से 50 मरीजों की मौत हो गई। नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,08,381 हो गई और मृतकों की संख्या 33,515 पर पहुंच गई।

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

गुजरात समेत 13 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी; 11 दिसंबर तक सुधार का मौका

सोन‍िया गांधी की क‍िताब पर क्‍यों मचा है बवाल, सोशल मीड‍िया में छ‍िड़ी बहस, लेखक से लेकर आम यूजर्स हुए आमने- सामने

स्वच्छ सर्वेक्षण में काशीपुर और रुद्रपुर ने मारी बाजी, सीएम धामी ने दी बधाई

प्रवासी उत्तराखंड दिवस पर CM धामी का खास संदेश, प्रवासियों को बताया देवभूमि का ब्रांड एंबेसडर

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

अगला लेख