Hanuman Chalisa

केरल ने की अपने बजट में 20,000 करोड़ के दूसरे कोविड पैकेज की घोषणा

Updated: शुक्रवार, 4 जून 2021 (11:56 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल के वित्तमंत्री केएन बालागोपाल ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की दूसरी सरकार के पहले बजट को शुक्रवार को विधानसभा में पेश किया और कोविड-19 की दूसरी लहर से पैदा हुए संकट से निपटने के लिए 20,000 करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की।

ALSO READ: विश्वभर में कोरोना का तांडव जारी, 17.20 करोड़ संक्रमित, 36.98 लाख से ज्यादा की मौत
 
वित्तीय पैकेज के अलावा उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के नि:शुल्क टीकाकरण के लिए 1,000 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क टीकाकरण के लिए आवश्यक उपकरण और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार ने 20,000 करोड़ रुपए आवंटित किए थे जिसका पूरा इस्तेमाल वैश्विक महामारी से निपटने के लिए किया गया।
 
वित्तमंत्री ने कहा कि अब कोविड-19 के लिए दूसरे 20,000 करोड़ पैकेज की घोषणा की गई है। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि नया बजट सभी के लिए स्वास्थ्य और भोजन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के असर को कम करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि राज्य में संक्रमण की तीसरी लहर ना आए। उन्होंने कहा कि हम वैश्विक महामारी की तीसरी लहर पर चर्चा करेंगे।

ALSO READ: संक्रमण से राहत, कोरोना के 1.32 लाख नए मामले, 16.33 लाख एक्टिव मरीज
 
मौजूदा स्वास्थ्य आपात स्थिति राज्य की विकास संभावनाओं के लिए एक चुनौती है। बजट में तटीय क्षेत्रों के लिए एक पुनरुद्धार पैकेज की भी घोषणा की गई। तटीय क्षेत्रों में हाल ही में समुद्री घुसपैठ और लगातार बारिश के कारण काफी तबाही हुई है। बालगोपाल ने 2021-22 वित्तीय वर्ष के लिए पूर्व वित्तमंत्री टीएम थॉमस इसाक द्वारा 15 जनवरी को प्रस्तुत पूर्ण बजट में कुछ आवश्यक परिवर्तनों के साथ एक संशोधित बजट पेश किया है। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख