शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan to provide help stunt artistes association amid covid 19
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 जून 2021 (11:43 IST)

स्टंट आर्टिस्टों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे पैसे

स्टंट आर्टिस्टों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे पैसे - salman khan to provide help stunt artistes association amid covid 19
कोरोनावायरस महामारी के इस दौर में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान भी इस मुश्किल वक्त में हरसंभव मदद कर रहे हैं। वह इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की भी मदद कर रहे हैं। अब सलमान खान फिल्मों में स्टंट करने वाले आर्टिस्टों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। 

 
खबरों के अनुसार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ फिल्म स्टंट आर्टिस्ट एसोसिएशन से जुड़े कलाकारों की मदद के लिए हाथ मिलाया है। 
 
एक्शन डायरेक्टर एजाब गुलाब ने बताया कि उनके एसोसिएशन को अभी तक किसी भी तरह की मदद नहीं मिली है। लेकिन अब सलमान खान ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। जिसके बाद हमें अपने मेंबर्स के अकाउंट में वो पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स ने भी हमारे एसोसिएशन की मदद की है। जिससे उन्हें घर बैठे ही मदद मिल रही है।
 
बता दे कि पिछले साल लगे लॉकडाउन में टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन ने भी स्टंट आर्टिस्ट की मदद की थी। अजय ने 350 फाइटर्स के अकाउंट में 5000 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। जबकि टाइगर श्रॉफ ने 250 मेंबर्स की मदद के लिए राशन उपलब्ध करवाया था। 
 
ये भी पढ़ें
CINTAA की मदद के लिए आगे आए रितिक रोशन, 20 लाख रुपए किए डोनेट