Daily Horoscope
✕

केजरीवाल ने ली Covid 19 टीके की दूसरी खुराक, लोगों से भी की टीका लगवाने की अपील

Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (15:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली और सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने की अपील की। मुख्यमंत्री को मधुमेह की बीमारी है और उन्हें 4 मार्च को यहां लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में टीके की पहली खुराक लगाई गई।

ALSO READ: हमें आने वाले हफ्तों में दिल्ली में और ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की प्रक्रिया में तेजी लानी होगी- अरविंद केजरीवाल
 
टीका लगवाने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मैंने आज गुरुवार को टीके की दूसरी खुराक लगवाई। मैं हर पात्र व्यक्ति से अपील करता हूं कि वह टीका लगवाए। राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे चरण में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार ने हाल में कोविड-19 के 1.34 करोड़ टीके की खुराक खरीदने की मंजूरी दी।



ALSO READ: दिल्ली में 10 मई तक 1200 अतिरिक्त आईसीयू बिस्तर होंगे : अरविंद केजरीवाल
 
केजरीवाल 1 मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण पर गुरुवार शाम एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख