sundarkand

कर्नाटक में Corona के 1151 नए मामले, 10 और मरीजों की मौत

Updated: मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (00:08 IST)
बेंगलुरु/ अमरावती। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के सोमवार को कर्नाटक में 1,151 और आंध्र प्रदेश में 1,002 नए मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में संक्रमण के 1,151 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.38 लाख हो गई, वहीं 10  और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 37,155 हो गई। राज्य में दिन में 1,442 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28,82,331 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में 20,255 मरीजों का उपचार चल रहा है। बेंगलुरु अर्बन से संक्रमण के सबसे ज्यादा 270 मामले सामने आए, लेकिन कई सप्ताह के बाद यहां संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई।

वहीं केरल से लगे दक्षिणी कन्नड़ जिले में संक्रमण के 236 मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हो गई। कुल 24 जिलों में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। राज्य में अब तक 3.73 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 3,58,775 लोगों को सोमवार को खुराक दी गई।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,002 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर  20,03,342 हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 1,508 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल  स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 19,75,448 हो गई।
ALSO READ: Coronavirus : तीसरी लहर को लेकर चेतावनी, गृह मंत्रालय के पैनल ने PMO को सौंपी रिपोर्ट
बुलेटिन में बताया गया कि 12 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13,735 हो गई। यहां 14,159 मरीजों का उपचार चल रहा है। पूर्वी गोदावरी जिले से संक्रमण के सबसे ज्यादा 265 मामले सामने आए।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

ब्रांडेड डिब्बा, नकली दवा! हर 3 में से 1 भारतीय को मिल रहा है नकली मेडिकल सामान! जानिए किस शहर में है सबसे ज्यादा खतरा

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर बवाल, US संसदीय आयोग ने उठाए सवाल, RSS को बैन करने की मांग

Nepal Flash Flood : बाढ़ ने नेपाल में मचाई तबाही, खौफनाक Photos देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पूर्वी यूपी के 21 व बुंदेलखंड के 7 जनपदों में कृषि उत्पादकता व अन्नदाताओं की आय में होगी वृद्धि : योगी

Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा

अगला लेख