suvichar

सीएम बीएस येदियुरप्पा कोरोनावायरस से संक्रमित, कोविड-19 की चपेट में आने वाले कर्नाटक के चौथे मंत्री

Updated: सोमवार, 3 अगस्त 2020 (07:22 IST)
बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को अपने कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की। येदियुरप्पा कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल के चौथे सदस्य हैं।
 
येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘मैं कोरोनावायरस से संक्रमित हो गया हूं। मैं ठीक हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। हाल ही में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से मैं अनुरोध करता हूं कि वे सचेत रहें और स्वयं ही पृथक-वास में चले जाएं।‘ मुख्यमंत्री को ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मनिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं बी एस येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के साथ काम पर लौटने की कामना करता हूं।‘
 
कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ के सुधाकर और राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांदरे ने भी मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

Weather Update : ओडिशा-छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ा लो प्रेशर, यूपी-बिहार से लेकर मध्य प्रदेश तक जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुजरात में 24 घंटे खुली रहेंगी दुकानें और बिजनेस: 'गुजरात ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल 2026' पास

7 साल बाद भारत आए चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, आज शाम पीएम मोदी के साथ होगी महा-बैठक

LIVE: भारत पहुंचे जिनपिंग, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मिले पीएम मोदी

अगला लेख