biodatamaker
✕

Lockdown love story: भीख मांगने वाली लड़की से हुआ प्‍यार और फिर...

Updated: शनिवार, 23 मई 2020 (17:14 IST)
कोरोना और लॉकडाउन के दौरान दुन‍िया पूरी तर‍ह से बदल चुकी है। ऐसे में कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही है जो पहले कभी देखी या सुनी ही नहीं थी।

इसी लॉकडाउन में ऐसा ही एक द‍िलचस्‍प मामला सामने आया है। यह एक ‘लॉकडाउन प्रेम’ कहानी है।
दो लोग म‍िले, उन्‍हें प्रेम हुआ और वे हमेशा के ल‍िए हो गए।

कानपुर के रहने वाले अनिल और नीलम के लिए कोरोना वायरस उनकी शादी का सबब बन गया। कानपुर में हुई यह शादी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस शादी का वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। यह कहानी है कानपुर की बेटी नीलम की जो कि अपने भाई और भाभी के साथ रहती थी। नीलम के मां-पिता अब इस दुनिया में नहीं है। वो भाई-भाई के साथ रहती थी। लेकिन भाई और भाभी ने मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

इसके बाद उन्‍होंने कभी नहीं देखा क‍ि वो कहां और क‍िस हाल में है। मजबूर औ बेबस लड़की कानपुर में नीर-छीर चौराहे के पास काकादेव इलाके में भिखार‍ियों के साथ रहने लगी। वहीं खाती और वहीं सोती थी। वो वहीं अपना गुजारा करता थी।

एक दि‍न कानपुर के रहने वाले लालता प्रसाद की नीलम से मुलाकात हुई। इसके बाद उन्होंने अपने ड्राइवर अनिल से कहा कि वह रोज नीलम को खाना भेज द‍िया। अन‍िल दूसरे भिखारियों के साथ ही नीलम को भी खाना पहुंचाता रहा। इस दौरान रोज की मुलाकात से दोनों के बीच प्यार हो गया।

जब यह बात अनिल के पिता तो पता चली तो उन्होंने नीलम की मर्जी जाननी चाही। वे इस शादी से राजी भी थे। बात आगे चली तो दोनों शादी के ल‍िए तैयार हो गए। कुछ द‍िनों की तैयारी के बाद सबकी मर्जी से अनिल और नीलम की शादी हो गई।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख