dharma sangrah

कानपुर के जिलाधिकारी का फरमान, स्वेच्छा से आ जाओ हम आए तो जाना पड़ेगा जेल

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (15:54 IST)
कानपुर। कोरोना वायरस जैसी महामारी को देखते हुए वाराणसी के बाद अब कानपुर में भी जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अगर 12 मार्च के बाद जो भी व्यक्ति विदेश से जनपद कानपुर नगर में आए हैं, तो खुद ही सूचना दे और अगर प्रशासन ने ढूंढा तो विधिक कार्रवाई होगी।
 
कानपुर के जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के परिपत्र संख्या 130 /सचिव/अधि/2020 दिनांक20-03 -2020 के अनुक्रम में सर्व संबंधित से अपील की जाती है कि दिनांक 12 मार्च,2020 के बाद जो भी व्यक्ति विदेश से जनपद कानपुर नगर में आए है, वे इसकी सूचना तत्काल जिलाधिकारी कार्यालय के आपात कक्ष के दूरभाष संख्या  0512 -2304777व 2377888 अथवा केंद्रीय कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 18001805 259 पर उपलब्ध करा दें।
 
यदि विदेश से आए व्यक्ति द्वारा अपनी सूचना नहीं दी जाती है और इसके बाद उसमें कोरोना रोग के लक्षण पाए जाते हैं या अन्य व्यक्ति संक्रमण के शिकार होते हैं तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि इस महामारी की लड़ाई में आप सभी सहयोग करें जिससे कि इस महामारी की चपेट में अन्य कोई व्यक्ति ना आने पाए और अगर आप के आस पास ऐसा कोई व्यक्ति है तो आप लोग भी इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दे सकते हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

PNB की करेंसी चेस्ट से निकले 17 करोड़ के जाली नोट, असली नोट गायब कर ऐसे हुआ खेल

‘कॉकरोच’ कहने पर हिला दी सरकार! पढ़िए CJP आंदोलन से अभिजीत दीपके को मिले 3 सबसे बड़े सबक

हिमालय क्षेत्र में भविष्य में भी ग्लेशियर फ्लड आने का गंभीर खतरा

अगला लेख