1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. कमला हैरिस शुक्रवार को देंगी भारत के लोगों के प्रति एकजुटता का संदेश
Written By
Last Updated : गुरुवार, 6 मई 2021 (13:15 IST)

कमला हैरिस शुक्रवार को देंगी भारत के लोगों के प्रति एकजुटता का संदेश

वॉशिंगटन। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भारत के लोगों के प्रति एकजुटता का संदेश देंगी। वे कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहे मित्र देश भारत में लोगों के जीवन को बचाने और महामारी पर जल्द से जल्द काबू पाने की अपील करेंगी। विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बताया।

 
विदेश मंत्रालय ने बताया कि हैरिस डिजिटल कार्यक्रम 'भारत में अमेरिका के कोविड राहत प्रयास : प्रवासी भारतीयों का दृष्टिकोण' को संबोधित करेंगी। विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो ने बुधवार को घोषणा की कि सहयोगी के रूप में लोगों के जीवन को बचाने और महामारी को खत्म करने की मुहिम को आगे बढ़ाने तथा भारत के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए कमला हैरिस कार्यक्रम को संबोधित करेंगी।

 
शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार होने वाले कार्यक्रम की मेजबानी विदेश मंत्रालय के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो के सलाहकार एरविन मासिंगा करेंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
देश में कोरोना की दूसरी लहर कब खत्म होगी, ICMR के पूर्व प्रमुख डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानिए