Hanuman Chalisa
✕

Coronavirus काल में दिल्ली मेट्रो में सफर के लिए कुछ जरूरी बातें..

Updated: गुरुवार, 27 अगस्त 2020 (14:01 IST)
नई दिल्ली। ऐसी संभावना है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) अनलॉक-4 (Unlock-4) में राजधानी दिल्ली में मेट्रो ट्रेन शुरू हो सकती है। लेकिन, यह भी माना जा रहा है कि कोरोना के खौफ के चलते लोग भीड़ से बचने के लिए यात्रा से दूरी भी बनाकर रखेंगे। हालांकि मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम भी उठाए गए हैं।
 
ऐसा माना जा रहा है कि अनलॉक-4 के बाद सितंबर के पहले सप्ताह में मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू किया जा सकता है। 
 
-मेट्रो संचालन के दौरान मेट्रो के 38 फीसदी गेट ही खोले जाएंगे। इन 38 फीसदी दरवाजों से प्रवेश और निकास होगा। 
-मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट का एक बार में अधिकतम 3 यात्री ही उपयोग कर सकेंगे। 
-दिल्ली मेट्रो के 671 गेट हैं, जिसमें से सिर्फ 257 ही खुलेंगे। 
-एंट्री गेट पर सेनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।
-मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
-जिन स्टेशनों पर ज्यादा भीड़ होती है, वहां मेट्रो को ज्यादा वक्त रोका जाएगा। पूर्व की तुलना में 20-30 सेकंड अधिक समय तक रोका जाएगा। 
-चूंकि ट्रेन स्टेशनों पर कुछ वक्त अधिक रुकेगी, ऐसे में स्वाभाविक तौर पर आपका यात्रा समय भी बढ़ जाएगा। 
-50 किलोमीटर के सफर में करीब 10-15 मिनट अतिरिक्त लग सकता है। 
-स्टेशन पर भीड़ एकत्रित न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
-सीसीटीवी कैमरे से स्टेशन कंट्रोलर द्वारा इसकी निगरानी की जाएगी। 
-लोगों को जागरूक करने के लिए स्क्रीन, फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाएंगे। 
 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख