ramcharitmanas

जॉनसन ने दिए lockdown हटाने के संकेत, लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

Updated: मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (23:29 IST)
लंदन। ब्रिटेन के अधिकतर हिस्सों में अगले सोमवार से लॉकडाउन की पाबंदियां हटा ली जाएंगी और देश के विकसित क्षेत्रों में मास्क लगाने के लिए अलग तरीका अपनाया जाएगा। इंग्लैंड में अब फेस मास्क को अनिवार्य नहीं किया जाएगा। स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन ने मंगलवार को स्कॉटिश संसद को बताया कि जब यह क्षेत्र लॉकडाउन प्रतिबंधों के तथाकथित शून्य स्तर पर चला जाएगा तो निरंतर सावधानी के लिए फेस मास्क अनिवार्य रहेगा।

ALSO READ: हरियाणा में ढील के साथ 19 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
 
वेल्स ने पहले ही इंडोर कार्यक्रम के लिए अनिवार्य रूप से फेस मास्क लगाने की योजना की घोषणा की थी और उत्तरी आयरलैंड अगले महीने ही इस मामले पर अपनी स्थिति की समीक्षा करने वाला है। सोमवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने डाउनिंग स्ट्रीट में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पुष्टि की कि इंग्लैंड अगले सोमवार से अपने लॉकडाउन रोडमैप के अंतिम चरण में चला जाएगा, लेकिन लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया, क्योंकि महामारी खत्म नहीं हुई है।

ALSO READ: तमिलनाडु : 19 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या रहेंगी पाबंदियां
 
जॉनसन ने कहा कि हम कानूनी प्रतिबंधों को हटाने की अपनी योजना पर टिके रहेंगे, लेकिन हम उम्मीद करते हैं और अनुशंसा करते हैं कि लोग भीड़-भाड़ वाले स्थानों में पर फेस मास्क पहनें, जहां आप उन लोगों के संपर्क में आते हैं जिनसे आप सामान्य रूप से नहीं मिलते हैं, जैसे कि सार्वजनिक परिवहन। उन्होंने कहा कि हम महज सोमवार 19 जुलाई से तुरंत सामान्य जीवन में वापस नहीं आ सकते, जैसा कोविड से पहले था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले सोमवार तक देश में दो-तिहाई वयस्कों को टीके की दूसरी खुराक मिल जाएगी और प्रत्येक वयस्क को पहली खुराक दी जाएगी।

 
जॉनसन ने कहा कि हमारे यहां मामले काफी बढ़ रहे हैं तथा प्रतिदिन 30,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। और हम देख सकते हैं कि पूरे यूरोप में क्या हो रहा है, क्योंकि वायरस का डेल्टा स्वरूप हमारे बीच फैल रहा है। ब्रिटेन में सोमवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 34,471 नए मामले आए।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख