Hanuman Chalisa

COVID19 : बिडेन का बड़ा आरोप, ट्रंप के कुशासन ने बना दिया 'जिंदगी-मौत का सवाल'...

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (16:08 IST)
वॉशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एवं पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खराब आर्थिक नीतियों के कारण कोविड-19 महामारी अमेरिकी कामकाजी वर्ग के लिए जिंदगी और मौत का सवाल बन गई है।

विलमिंगटन में देश की अर्थव्यवस्था पर अपनी टिप्पणी में बिडेन ने कहा, वो (ट्रंप) चाहे कुछ भी कहें या कोई दावा करें, आप डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका में सुरक्षित नहीं हैं, यहां अमेरिकी इस तरह से मर रहे हैं, जैसे दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान लड़ाई में मरे थे। इस महामारी के दौरान डोनाल्ड ट्रंप के कुशासन ने कामकाजी अमेरिकी वर्ग की हालत जिंदगी या मौत के बीच चुनाव की बना दी है।

बिडेन ने कहा, अश्वेत, लातिन, एशियाई अमेरिकी और जातीय अमेरिकी कामकाजी वर्ग पर बेहद बुरा असर पड़ा है। श्वेत कामकाजी वर्ग भी इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है।इस कार्यक्रम का आयोजन एक जिम में किया गया था।

बिडेन ने कहा, जब संकट शुरू हुआ था, हम सभी ने आशा की थी कि कुछ महीनों की बंदी के बाद तुरंत अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। किसी को नहीं लगा था कि उनकी नौकरी चली जाएगी या इतनी बड़ी संख्या में छोटे व्यापार बंद होंगे। भरपाई के लिए नेतृत्व के जरूरत होती है, ऐसा नेतृत्व हमारे पास नहीं है।
उन्होंने कहा कि हालत यह हो गई है कि जो अमीर हैं, वे और अमीर हो रहे हैं तथा मध्यम वर्ग एवं गरीब और गरीबी की ओर जा रहे हैं।(भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

यूपी के बाहुबली की बेटी भी अब राजनीति में! जानिए कौन हैं शालिनी सिंह

दिल्ली-यूपी और बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहां कैसा है मौसम?

LIVE: नेपाल के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके

दुबई में मिले 53 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- वेलकम टू MP

अगला लेख