sundarkand

अमेरिकी सर्जन जनरल जेरोम एडम्स की चेतावनी, 9/11 जैसा होगा आने वाला सप्ताह

Updated: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (01:25 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने रविवार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते आने वाले हफ्ता अधिकतर अमेरिकियों के लिए सबसे अधिक दुखी करने वाला होगा।
 
 उल्लेखनीय है कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 3 लाख को पार कर चुकी है और मृतकों की संख्या 8,400 से अधिक हो गई है। इनमें भी 3,500 से अधिक मौतें अकेले न्यूयॉर्क राज्य में हुई है।
 
एडम्स ने रविवार को फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि यह हमारा पर्ल हार्बर होगा, यह 9/11 जैसा होगा बस फर्क इतना होगा कि यह स्थानीय नहीं होगा। 
उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में होगा और चाहता हूं कि अमेरिका इसे समझे। अधिकतर लोगों में वायरस से हल्के या मध्यम श्रेणी के लक्षण सामने आते हैं जैसे बुखार और खांसी जो दो-तीन हफ्ते में ठीक हो जाती है।

कुछ के लिए खासतौर पर बुजुर्ग और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों में वायरस से निमोनिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है और यहां तक मौत होने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि कुछ राज्यों ने लोगों को घर में ही रहने का आदेश देने से इंकार कर दिया है।
 
एडम्स ने कहा कि 90 प्रतिशत अमेरिकी अपनी जिम्मेदारी तभी निभा रहे हैं। यहां तक कि उन राज्यों में भी जहां पर निवास नहीं है, लेकिन अगर आप 30 दिन नहीं देंगे, आप हम समय दीजिए, एक हफ्ते का समय दीजिए, उतना दीजिए जितना दे सकते हैं ताकि इस हफ्ते हमारी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं चरमरा जाए। (भाषा)

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

अब दान की एक-एक पाई का होगा हिसाब, बांके बिहारी मंदिर के दान पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

देश सेवा करूं या घरवालों को दबंगों से बचाऊं, LOC पर तैनात भारतीय जवान का छलका दर्द, वीडियो देख बेबस हुए लोग

इस्लामाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की दर्दनाक मौत

UP में MBBS इंटर्न को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा स्टाइपेंड

तेलंगाना में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस, 6 की मौत और 20 घायल

अगला लेख