Hanuman Chalisa

लखनऊ में जनता कर्फ्यू को मिला जन समर्थन, कमिश्नर ने जनता को दिया धन्यवाद

Updated: रविवार, 22 मार्च 2020 (14:15 IST)
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे उत्तर प्रदेश में जनता कर्फ्यू में प्रदेश के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और बड़ी शांति पूर्वक घरों में रहकर पूजा अर्चना कर रहे हैं। वही आज लखनऊ की सड़कों पर निकलकर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने लखनऊ का जायजा लिया।
 
इस दौरान उन्होंने वेबदुनिया से बातचीत करते हुए कहा कि सबसे पहले आपके माध्यम से लखनऊ की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं जो प्रधानमंत्री जी की अपील को मानते हुए जनता कर्फ्यू का बहुत ही अच्छे ढंग से पालन कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा निरीक्षण करना तो सिर्फ एक प्रक्रिया है वह भी इसलिए कहीं पर किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था भंग ना हो सके।बाकी बड़ी शांति के साथ लखनऊ में जनता कर्फ्यू देखने को मिल रहा है सभी लोग अपने अपने घरों में है समस्त व्यापारियों ने अपने संस्थान बंद कर रखे हैं जिसके लिए मैं उन्हें तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।
 
पांडे ने कहा कि सबसे खुशी की बात यह है जनता कर्फ्यू के महत्त्व को लखनऊ के लोग समझ रहे हैं और कहीं ना कहीं कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए आम जनता भी हमारे साथ है कमिश्नर सुजीत पांडे ने लोगों से अपील करें किस समय समय पर हाथों को धोते रहें और स्वच्छता का विशेष ध्यान दें और ज्यादा से ज्यादा हो सके तो भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख