Daily Horoscope
✕

जनता कर्फ्यू: जो इस प्रार्थना पर हास्‍य करे, उपहास करे, वो इस देस का कहां?

Updated: शनिवार, 21 मार्च 2020 (13:55 IST)
उन दिनों जब घण्टी बजती थी तो हम दौड़ लगाकर उस कक्ष में प्रवेश कर जाते थे, जहां फ़र्श की धूल में बिछी टाटपट्टी पर बैठकर हमने क, ख, ग, गाया।

उसी घण्टी की ध्वनि पर संध्या घर लौटते थे ख़ुशी ख़ुशी।

घण्टी हमारे बचपन की ध्वनि है, वो ध्वनि जिसकी गूंज में इस देस के ज़्यादातर बचपन अब भी जीवित हैं,

और अब, जब हम बड़े हो गए हैं, और जीवन की तकलीफों और दुश्वारियों से वाबस्ता हैं तो हमने इन घण्टियों की आवाजों को अपनी प्रार्थनाओं के संगीत में तब्दील कर लिया है।

हम इसी घण्टे की आवाज़ से आदि और अंत की नींद में सो रहे उस अज्ञात ईश्वर को जगाते हैं/ और कहते हैं जागो/ और हमारी प्रार्थनाएं सुनो,

जागों, नहीं तो हर सांयकाल/ प्रत्येक भोर हम इसी तरह तुम्हारे माथे पर लटकते ये घण्टे बजा- बजाकर तुम्हारी अनंत की योग नींद में विघ्न डालते रहेंगे।

तुम्‍हें हैरान करते रहेंगे,

आने वाले कई कालों तक तुम्हारे प्रति मानव सभ्यता की यह आस्था तुम्हें अपने एकांत और अमूर्तता में सोने नहीं देगी,

इन तालियों से तुम्हारी इतनी आरती उतारेंगे कि पूरी दुनिया की तकलीफें तुम्हारे सामूहिक गान में बदल जाएगी/

की तुम्हारी स्तुति में बदल जाएंगे हमारे सारे दुःख,

हम अपनी तकलीफों को तुम्हारी भक्ति में बदल लेंगे, और तुम उन दुखों पर रोओगे हमारे लिए,

क्योंकि इन्हीं तालियों के बीच हमारे जीवन का उत्सव है। हम सब हिजरों की बजाई हुई इन्हीं तालियों पर पैदा हुए थे/ और पैदा होते रहेंगे/ लेकिन नहीं करेंगे किसी मौत पर कोई हास्‍य,

तो अब इस संकट पर हम क्यों नहीं बजाएंगे ताली, क्यों न बजाएं घण्टा और थाली?

वो थाली जो यहां की औरतें बजाती रहीं हैं मंगल काज में/ कई बार अपने क्रोध में/ अपनी आवाज़ सुनाने के लिए,

यही तो इस सभ्यता का सामूहिक कोरस है/ इस देस का संगीत/हमारे होने का गीत है/ यह संकट से लड़ने का प्रतीक है।

इस पर हास्य कैसा/ उपहास कैसा!
जो उपहास करे/ वो इस देस का कहां?
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

LIVE: मैं चाहता हूं मुझ पर 100 FIR हो, मेरे लिए हर FIR मेडल है : राहुल गांधी

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

अगला लेख