dharma sangrah

Lockdown में जयपुर पुलिस का नया अभियान, बेवजह घूम रहे लोगों को सुनाएगी गाना

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (00:20 IST)
जयपुर। कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के प्रसार को रोकने के मद्देनजर देश में जारी लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से गुलाबी शहर जयपुर में घूमने वालों को स्थानीय पुलिस ने नवीनतम एलबम 'मसक्कली 2.0' के गाने सुनाने की तैयारी की है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

लॉकडाउन के दौरान अनाश्यक रूप से घूमकर नियमों को तोड़ने पर पुलिस ने बड़ी संख्या में वाहनों को जब्त किया और कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जयपुर पुलिस अब सोशल मीडिया का उपयोग रचनात्मक साधनों के रूप में चेतावनी के साथ कर रही है जिसके तहत नियमों को तोड़ने वालों को एक कमरे में बंद करके 'मसक्कली 2.0' का गाना सुनाया जाएगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नियम तोड़ने वालों को पुलिस 'मत उड़ियो, तू डरियो.. ना कर मनमानी, मनमानी.. घर पर ही रहियो, ना कर नादानी' गाना सुनाएगी। पुलिस उपायुक्त कवेन्द्र सिंह सागर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी किए गए लॉकडाउन दिशा-निर्देशों का लोग पालन नहीं कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें 'मसक्कली' का गाना सुनाने का निर्णय किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शहर में 262 स्थानों पर बैरिकेड लगाकर नाकाबंदी की है। अधिकारी के अनुसार पुलिस ने अब तक 8,100 से अधिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों को जब्त किया है और 131 लोगों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख