dipawali
✕

शोध में दावा, आइवरमेक्टिन दवा से Corona की चपेट में आने का खतरा होगा कम...

Updated: सोमवार, 10 मई 2021 (20:07 IST)
नई दिल्ली। परजीवीरोधी दवा 'आइवरमेक्टिन' के निरंतर उपयोग से कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 की चपेट में आने का खतरा काफी कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा के बाद ये बात कही है। उनका दावा है कि ये दवा महामारी को समाप्त करने में सहायक हो सकती है।

'अमेरिकन जर्नल ऑफ थेरेप्यूटिक्स' के मई-जून संस्करण में प्रकाशित इस शोध में नैदानिक, कृत्रिम परिवेशीय, पशुओं और अन्य शोध पर आधारित आइवरमेक्टिन के उपयोग को लेकर एकत्र किए गए उपलब्ध आंकड़ों की बेहद बारीकी से समीक्षा की गई है।

शोध का नेतृत्व करने वाले अग्रिम मोर्चा कोविड-19 देखभाल गठबंधन (एफएलसीसी) के अध्यक्ष पियरे कोरी ने एक बयान में कहा, हमने आइवरमेक्टिन पर उपलब्ध आंकड़ों की बेहद बारीकी से समीक्षा की, जिसके बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह दवा महामारी को समाप्त कर सकती है।आइवरमेक्टिन दवा का उपयोग परजीवी संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है।
ALSO READ: WHO को आशंका, वैक्सीन को भी चकमा दे सकता है Coronavirus का भारतीय वैरिएंट
शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन कोविड-19 मरीजों के उपचार में आइवरमेक्टिन दवा का उपयोग किया गया, वे जल्दी ठीक हुए और मौत के मामलों में भी सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण कमी दर्ज की गई।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination :पहले डोज के कितने दिन बाद वैक्सीन लगवाएं, जानिए Experts से
कोविड-19 से बचाव के संबंध में आइवरमेक्टिन के प्रभाव का पता लगाने के लिए यादृच्छिक नियंत्रित जांच (आरसीटी) एवं पांच अवलोकन नियंत्रित जांच समेत करीब 2500 मरीजों पर इसके असर का अध्ययन किया गया।

लेखकों ने कहा कि सभी अध्ययन में पाया गया कि आइवरमेक्टिन का निरंतर उपयोग किए जाने पर कोविड-19 की चपेट में आने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।(भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख