Hanuman Chalisa

Corona Alert : चीन में कोरोनावायरस से हाहाकार, भारत में इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई एडवाइजरी जारी

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (23:09 IST)
नई दिल्ली। COVID-19 update : सरकार ने गुरुवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुछ यात्रियों का 24 दिसंबर से रैंडम कोरोना वायरस परीक्षण किया जाएगा। चीन में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।  रैंडम सैंपलिंग के बाद आरटी-पीसीआर किया जाएगा।

इसमें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और इंटरनेशल फ्लाइट्स के 2% पैसेंजर्स की रैंडम सैंपलिंग करने का निर्देश दिया गया। 24 दिसंबर से यह लागू होगा।
 
ALSO READ: Covid-19 Alert : ताजमहल में बिना कोरोनावायरस टेस्ट पर्यटकों को नहीं मिलेगी एंट्री
कई देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागर विमानन मंत्रालय को इस संबंध में पत्र लिखा है।
 
एक आधिकारिक पत्र में कहा गया कि प्रत्येक उड़ान में कुल यात्रियों के दो प्रतिशत तक को आगमन के बाद हवाई अड्डे पर रैंडम परीक्षण से गुजरना होगा। प्रत्येक उड़ान में ऐसे यात्रियों का चयन संबंधित एयरलाइंस द्वारा किया जाएगा।
ALSO READ: दिल्ली में नहीं BF.7 वैरिएंट, केजरीवाल बोले- कोरोना को लेकर हमारी तैयारी पूरी
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार अगर कोई पॉजिटिव केस टेस्ट के बाद सामने आता है तो उनसे संपर्क किया जाएगा और आईसोलेशन में भेजकर उपचार कराया जाएगा।

विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान : भारत ने गुरुवार को कहा कि वह चीन में कोविड-19 की स्थिति पर नजर रख रहा है, जहां हाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं।
 
चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और अमेरिका में कोविड के बढते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। इस सिलसिले में केंद्र सरकार ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक की थी।
 
चीन में संक्रमण के मामलों में वृद्धि से जुड़े सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हम (चीन में) हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हम उम्मीद जताते हैं कि पूरी मानवजाति महामारी से सफलतापूर्वक निपट सकेगी।’’
 
उन्होंने कहा कि फिलहाल भारत और चीन के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है। बागची ने कहा कि कोई सलाह या दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि बीजिंग में हमारा दूतावास घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है। भाषा

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख