suvichar

इंफोसिस के अमेरिका में फंसे 200 से अधिक कर्मचारी, उनके परिवार चार्टर्ड विमान से भारत पहुंचे

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (12:49 IST)
नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेरिका में फंसे अपने 200 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवारों को चार्टर्ड विमान से भारत वापस लाने की व्यवस्था की। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: इंफोसिस सीईओ को मिला 61.5 लाख डॉलर वेतन, कोविड 19 से मुनाफे पर मामूली असर का अनुमान
कंपनी इन लोगों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से एक विशेष उड़न के जरिए वापस लाने की व्यवस्था की और यह उड़ान सोमवार प्रात: बेंगलुरु पहुंच गई।
 
इंफोसिस के सहायक उपाध्यक्ष (खुदरा कारोबार, सीपीजी और लॉजिस्टिक्स) समीर गोसवी ने लिंकडिन पोस्ट में कहा है कि इंफोसिस के विशेष विमान ने सैन फ्रांसिस्को से कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों को लेकर बेंगलुरु लाने के लिए सोमवार को राहत उड़ान भरी। हालांकि इंफोसिस ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन सूत्रों ने बताया कि इंफोसिस के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 206 लोगों को वापस लाया गया है।
 
एक व्यक्ति ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने और फिर लॉकडाउन लागू होने पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित कर दिए जाने के कारण ये लोग अमेरिका में फंस गए थे। वापस लाए गए लोगों में कुछ कंपनी के ग्राहकों के दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी तथा कुछ अन्य वहां बैठकों अथवा कार्यक्रमों के लिए गए थे।
 
अमेरिका भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के लिए सबसे बड़ा कार्यक्षेत्र है। इंफोसिस के चौथी तिमाही कारोबार में उत्तरी अमेरिका के कारोबार का 60 प्रतिाश्त से अधिक हिस्सा रहा। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

Weather Update : बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Nepal Floods 2026 : फिर आ सकती है तबाही! तिब्बत में एक और झील टूटी, दूसरी बाढ़ की आशंका, नेपाल पुलिस के अलर्ट के बाद पहाड़ों की ओर भागे लोग

चीन की स्मार्ट सिटी से नेपाल में तबाही? रसुवा फ्लैश फ्लड पर पत्रकार समूह का सनसनीखेज दावा

नेपाल बाढ़ हादसा : फंसे हुए गुजरातियों की मदद के लिए गुजरात सरकार सक्रिय, प्रवक्ता मंत्री जीतू वाघानी ने दी बड़ी जानकारी

सैनिक कल्याण में धामी सरकार का बड़ा मॉडल, अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य

अगला लेख