Hanuman Chalisa
✕

कोरोनावायरस Live updates : महाराष्ट्र में 5,134 नए मामले, एक दिन में 224 लोगों की मौत

Published: बुधवार, 8 जुलाई 2020 (02:43 IST)
नई दिल्ली/ जिनेवा। दुनियाभर में मंगलवार तक 1 करोड़ 18 लाख 69 हजार से ज्यादा लोग कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित थे जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 44 हजार से अधिक हो गया है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 43 हजार से अधिक और मौतों की संख्या 20 हजार 600 से ज्यदा हो गई है। कोरोना से जुड़ा हर अपडेट..

-भारत में 7,43,481 मरीज संक्रमित 
-देश में अब तक 20,653 लोगों की मौत 
-भारत में 4,57,045 मरीज स्वस्थ हुए
 
-पूरी दुनिया में 118,69,524 लोग संक्रमित
-दुनियाभर में 5,44,147 लोगों की मौत
-विश्वभर में 68,27,624 मरीज स्वस्थ
 
-ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।  उन्होंने राजधानी ब्रासीलिया में पत्रकारों से बात करते हुए जांच के नतीजों की पुष्टि की।

-महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 5,134 नए मामले सामने आए, जिन्हें मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,17,121 हो गई।224 नई मौतों के बाद मृतक संख्या 9,250 हो गई।

-मुंबई में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 86,132 पर पहुंच गया है। मंगलवार को 806 मरीज सामने आए जबकि 64 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,999 हो गई है।
 
-दिल्ली में कोविड-19 के 2008 नए मामले सामने आए जिससे  कुल संक्रमितों की संख्या 1 लाख 2 हजार 831 हुई जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 3,165 पर पहुंच गया।

-गुजरात में एक दिन में सर्वाधिक 778 नए मामले आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,636 हो गई। 17 नई मौतों के बाद जान गंवाने वालों की संख्या 1,979 हो गई।
 
-तमिलनाडु में मंगलवार को 3,616 नए मरीज सामने आए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,594 हो गई। 65 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1,636 पर पहुंची।
 
-पश्चिम बंगाल में मंगलवार को एक दिन में कोविड-19 से सर्वाधिक 25 लोगों की मौत हुई, जिससे मृतकों का आंकड़ा 807 पर पहुंच गया।
 
-मध्यप्रदेश में 343 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,627 तक पहुंच गई। 5 और व्यक्तियों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 622 हो गई।
 
-आंध्र प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 1 हजार से अधिक मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या 21,197 पहुंच गई13 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 252 हो गई।
 
 
-सिंगापुर में संक्रमण के 157 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 45,140 हो गई है। इनमें 137 वे विदेशी कामगार शामिल हैं जो छात्रावासों में रह रहे हैं।
 
-नेपाल में कोरोना के और 204 मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,168 हो गई। अब तक देश में 35 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। यह संख्या अन्य देशों की तुलना में सबसे कम है।

-पाकिस्तान में मंगलवार को कोरोना के 2,691 नए मरीज आए। मुल्क में कोरोना के कुल मामले 2.34 लाख से पार चले गए। 77 और मौतों के बाद मृतकों की संख्या 4,839 पहुंच गई।

-बिहार में एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस रोग से मरने वालों की संख्या 98 हो गई। वहीं राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 12525 पर पहुंच गई।
 
-केरल में एक दिन में सबसे ज्यादा 272 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 5,894 पहुंच गई। वहीं 1.86 लाख लोगों को निगरानी में रखा गया है।
 
-एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में मंगलवार को कोविड-19 का मात्र 1 मामला सामने आया जिससे मुंबई के इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 2,335 हुई।
 
-जम्मू कश्मीर में जम्मू के एक सैन्य अस्पताल ने कोरोना वायरस से संक्रमित 12 साल के एक लड़के की जान बचाई। वह संक्रमित होने के बाद गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख