Hanuman Chalisa

Indore Coronavirus Update: लोगों की बेपरवाही से संकट में शहर, सामने आए 309 नए मामले, अब तक 944 की मौत

Updated: शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (00:13 IST)
इंदौर। Indore Coronavirus Update : शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति बन रही है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 309 नए मामले सामने आए। शहर में 17 मार्च से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। लोगों की लापरवाही अभी भी शहर पर भारी पड़ रही है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि अगर नाइट कर्फ्यू के बाद भी हालात नहीं सुधरे तो शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन लगाने का विकल्प भी खुला है।
ALSO READ: गुजरात : Coronavirus के 1200 से अधिक नए मामले, अहमदाबाद में 19 मार्च से नाइट कर्फ्यू
संक्रमण पर रोक के लिए प्रशासन ने प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए हैं। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए मेघदूत गार्डन, रीजनल पार्क, चिड़ियाघर, स्विमिंग पूल, पिकनिक स्थलों सहित सार्वजनिक स्थानों को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है।
ALSO READ: कोरोना इफेक्ट : महाराष्ट्र से आने वाली यात्री बसों पर मध्यप्रदेश सरकार ने लगाई रोक, 31 मार्च तक लागू रहेगा आदेश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इंदौर द्वारा देर रात जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को 3432 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 309 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 80 रिपीट पॉजिटिव भी पाए गए हैं। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 63510 पहुंच चुकी है।
शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 944 हो गई है। अब तक 877973 सेंपल की जांच की गई। 60606 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। 1960 कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मास्क न लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी की जा रही है। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

राजस्‍थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसा, भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, डूबने से चारों की मौत

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

अगला लेख