sundarkand
✕

इंदौर : सेंट्रल जेल में 2 कैदी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Updated: शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (19:40 IST)
इंदौर। इंदौर इन दिनों कोरोना वायरस का हॉटस्‍पॉट बना हुआ है। हर दिन यहां कोरोना मरीजों की संख्‍या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। इस बीच सेंट्रल जेल में 2 कैदियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। 
 
खबरों के अनुसार रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जेलर और स्टाफ सहित 43 लोगों की कोरोना जांच करवाई गई। 96 कैदियों की स्क्रीनिंग करवाई गई, ताकि कोरोना के लक्षणों का पता चल सके। सेंट्रल जेल के गेट पर सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है। 
 
खबरों के अनुसार 2 कैदी नासिर पिता लल्लू खान और हुकुम सिंह पिता हिंदू सिहं के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से स्टाफ और कैदियों में खौफ है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं इनके संपर्क में आकर कैदी संक्रमित न हो गए हों। 43 कैदियों की सैंपल जांच के लिए भेजी गई है। 96 कैदियों की स्क्रीनिंग करवाई गई। 
 
कैदी बना रहे हैं मास्क : कोरोना वायरस से जंग में कैदी मास्क का निर्माण कर रहे हैं। जेल से अब तक 30 हजार मास्क बनाकर बेच बेचे गए। 
 
संक्रमण के डर से रिहा किए गए कै‍दी : कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 147 कैदियों को पैरोल पर रिहा किया गया है। 
 
करीबन 380 ऐसे कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया है, जिनकी सजा 5 साल से कम है। सुरक्षा को देखते हुए कैदियों की परिवार से मुलाकात बंद है। परिवार वालों की कैदियों से टेलीफोन के माध्यम से बात करवाई जा रही है। इसके लिए 4 टेलीफोन लगाए गए हैं।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LIVE: यमुना नदी में दूसरे दिन भी दिखा जहरीला झाग, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार

24 October Top News: तिब्बत में फिर भूकंप, फ्रांस में प्रदर्शन, भारत-चीन तनाव पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

अगला लेख