ramcharitmanas
✕

इंदौर में कोरोनावायरस विस्फोट, 110 नए मरीज, 5 दिन में 5 गुना हो गई मरीजों की संख्या

मंडराया तीसरी लहर का खतरा

Updated: सोमवार, 3 जनवरी 2022 (11:24 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में लगातार कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ रही है। नए वर्ष पर  और धार्मिक मेलो-ढेलों में हुई लापरवाही के नतीजे अब संक्रमितों के रूप में सामने आ रहे हैं। रविवार को शहर में 110 नए मामले सामने आए। 206 दिनों बाद संक्रमितों का आंकड़ा दहाई में सामने आया है।

शहर में पिछले दिनों हुए मेलों और धार्मिक आयोजनों में लोगों की लापरवाही साफ नजर आई थी। इनमें कोविड प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ी थीं।

शहर में 5 दिन में एक्टिव मरीजों की संख्या 5 गुना हो गई है। रविवार को यह संख्या 438 तक हो गई है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन समित ने फैसला लिया है कि इस बार 8 कोविड सेंटर में 2500 बेड्‍स की व्यवस्था की जाएगी।

साथ ही आज से ऑक्सीजन प्लांट भी शुरू हो जाएंगे। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राधास्वामी कोविड केयर सेंटर आज से शुरू किया जा रहा है।

77 प्रतिशत को लगे दोनों डोज : कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में दिसंबर 2021 में सामने आए कुल 439 संक्रमितों में 77 प्रतिशत से लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इंदौर जिले में दिसंबर 2021 में सामने आए कुल 439 संक्रमित में 20 फीसदी यानी 88 (48 पुरुष और 40 महिला) संक्रमित ऐसे भी है जिन्हे कोरोना वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगा है। जबकि ढाई प्रतिशत यानी 11 संक्रमित (5 पुरुष और 6 महिला) ऐसे भी पाए गए जिन्हें संक्रमित होने के समय वैक्सीन एक डोज लगा हुआ था।

इसी महीने यहां उपचार के दौरान जिन दो वृद्ध संक्रमितों की मृत्यु दर्ज की गई है उन्हें भी वैक्सीन के दोनों डोज लगे हुए थे। आधिकारिक आंकड़े बताते है कि दिसंबर 2021 में हुए संक्रमित में सर्वाधिक वे नागरिक शामिल है जिनकी उम्र 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग की है।

कुल 439 संक्रमितों में 21-40 आयु वर्ग की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत से ज्यादा यानी 202 (119 पुरुष और 83 महिला) रही। आयु वर्ग के लिहाज से 41-60 वर्ष के 24.60 प्रतिशत यानी कुल 108 (63 पुरुष और 45 महिला) लोग संक्रमित हुए है। इसी तरह 61-80 आयु वर्ग के 57 नागरिक संक्रमित हुए है। 11-20 उम्र के 53 तथा शून्य से दस वर्ष उम्र के 19 संक्रमित बालक बालिकाएं संक्रमित हुए है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 : 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' का संकल्प, खेती से आत्मनिर्भरता तक CM ने बताया विकास का विजन

Iran US War : ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी, हमले का खतरा बरकरार; परमाणु समझौते के लिए कड़ी शर्तें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

अगला लेख