ramcharitmanas
✕

Coronavirus Vaccination India : देश में 1 दिन में लगाई गई कोरोना वैक्सीन की रिकॉर्ड 85 लाख से अधिक डोज, PM मोदी ने कही बड़ी बात

Updated: मंगलवार, 22 जून 2021 (07:40 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सोमवार को रिकॉर्ड संख्या में कोविड रोधी टीके की खुराक लगाए जाने को ‘हर्षित करने वाला’ कार्य करार दिया और कहा कि महामारी से लड़ाई में टीका सबसे मजबूत हथियार है।
 
इससे पहले प्रधानमंत्री ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में मजबूती लाने के लिए लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की थी क्योंकि केंद्र सरकार ने सभी वयस्कों के लिए नि:शुल्क टीकाकरण की व्यवस्था की है। टीकाकरण के संशोधित दिशा-निर्देशों के प्रभाव में आने के बाद सोमवार को शाम तक कोविड रोधी टीके की 85.15 लाख से अधिक खुराक लगाई गईं।
 
संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का सरकारी केंद्रों में नि:शुल्क कोविड रोधी टीकाकरण किया जाएगा। अब तक 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण ही नि:शुल्क था।
 
मोदी ने ट्वीट किया कि आज रिकॉर्ड संख्या में हुआ टीकाकरण हर्षित करने वाला है। कोविड-19 से लड़ाई में टीका हमारा सबसे मजबूत हथियार बना हुआ है। जिन लोगों का टीकाकरण हुआ, उन्हें बधाई और अग्रिम पंक्ति के वे सभी कर्मी प्रशंसा के पात्र हैं, जिन्होंने इतने लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत की। शानदार भारत। इससे पहले, कोविड रोधी टीके की सर्वाधिक 48 लाख से अधिक खुराक एक अप्रैल को लगाई गई थीं।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर एक संदेश में कहा था कि भारत के टीकाकरण अभियान के इस चरण में सबसे बड़े लाभार्थी गरीब, मध्यम वर्ग के लोग और देश के युवा होंगे। उन्होंने कहा कि भारत लोगों की भागीदारी से कोविड-19 के खिलाफ अपनी लड़ाई को मजबूत करने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

मोदी ने आंकड़े साझा किए जिनमें दोहराया गया कि टीके सुरक्षित हैं और लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए। ‘विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान’ शीर्षक वाले एक संदेश में भी टीकाकरण अभियान का ब्योरा दिया गया।
 
मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आज से हर भारतीय के लिए ‘नि:शुल्क टीकाकरण अभियान सभी के लिए’ की शुरुआत कर रही है। इस चरण के सबसे बड़े लाभार्थी गरीब, मध्यम वर्ग के लोग और देश के युवा होंगे। हम सभी को अपना टीकाकरण कराने का संकल्प लेना चाहिए। मिलकर हम कोविड-19 को हराएंगे।

मप्र में बनाया रिकॉर्ड : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोमवार से शुरू किए गए टीकाकरण महाअभियान के पहले दिन प्रदेश में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 लाख टीके के लक्ष्य के मुकाबले 15 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए, जो एक रिकॉर्ड है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह पूरे देश में किए गए कुल टीकाकरण का 20 प्रतिशत है। कर्नाटक में 10,67,734, उत्तरप्रदेश में 6,74,546, गुजरात में 5,02,173 और हरियाणा में 4,72,659 डोज दिए गए।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

अगला लेख