Hanuman Chalisa

WHO का बड़ा बयान, कोरोना वैक्सीन डेल्टा वैरिएंट पर कम असरदार

Updated: मंगलवार, 22 जून 2021 (07:32 IST)
जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत में मिले डेल्टा वैरिएंट पर कोरोनावायरस वैक्सीन कम असरदार हैं। हालांकि WHO ने साफ कहा कि वैक्सीन से मौत का खतरा कम हो जाता है। यह गंभीर बीमारी से बचाती है।
 
कोविड-19 पर डब्ल्यूएचओ की तकनीकी प्रमुख मारिया वैन केरखोव ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि लैंसेट जर्नल में प्रकाशित नए अध्ययन में कोरोना वायरस के अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ मौजूदा वैक्सीन के प्रभाव का आकलन किया गया। इसमें पाया गया कि डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ वैक्सीन का असर कम हो रहा है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि इसका कारण कई म्यूटेशन में हो रहे बदलावों को माना जा रहा है। यही कारण है वैक्सीन का असर कम हो सकता है। डेल्टा प्लस वैरिएंट भारत में पाए गए डेल्टा वैरिएंट में हुए म्यूटेशन की वजह से बना है। ये स्वरूप लोगों के बीच बहुत ही आसानी से फैलते हैं।
 
दुनिया कस 29 देशों में कोरोना के डेल्टा स्वरूप का असर दिखाई दे रहा है। फिलहाल महाराष्ट्र और केरल में कोविड-19 के डेल्टा प्लस वैरिएंट के कई मामले सामने आ गए हैं। महाराष्ट्र में डेल्टा वैरिएंट के 21 मामले सामने आए हैं। वहीं केरल में भी डेल्टा प्लस वैरिएंट के कम से कम 3 मामले सामने आए।
 
इस बीच रूस ने दावा किया कि वैक्सीन डेल्टा वेरियंट पर ज्यादा असरदार है। इससे पहले इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वैज्ञानिकों ने कहा था कि कोविशील्‍ड और कोवैक्सिन कोरोना वायरस के B.1.617.2 वेरिएंट के खिलाफ कुछ ही एंटीबॉडी तैयार कर पा रही हैं।

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

LIVE: इतनी निर्दयी सरकार कभी नहीं देखी, सपा सांसद डिंपल यादव ने की घायलों से मुलाकात

NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान

अगला लेख