Hanuman Chalisa
✕

भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता रमेश पटेल का कोविड 19 से निधन

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (09:05 IST)
न्यूयॉर्क। भारतीय अमेरिकी समुदाय के प्रमुख नेता और फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ऑफ न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी एंड कनेक्टिकट (एफआईए ट्राई-स्टेट) के अध्यक्ष रहे रमेश पटेल की यहां कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। पटेल (78) के परिवार में उनकी पत्नी सुचेता और बेटा सुवास तथा बेटियां मनीषा और कुंजल हैं। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
ALSO READ: Unlock-1 : देश के कई शहरों में खुले धार्मिक स्थल, कोरोना काल में बदल गए दर्शन-पूजन के नियम
संधू ने ट्वीट किया कि कोविड-19 से करीब 2 महीने तक जंग के बाद फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस के संस्थापक सदस्य और अध्यक्ष रमेश पटेल के निधन के बारे में जानकर बेहद दु:ख हुआ। भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बेहद सम्मानित नेता, हमें उनकी कमी काफी खलेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
 
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत संदीप चक्रवर्ती ने भी ट्वीट कर पटेल के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इसे 'भारतीय अमेरिकी समुदाय' के लिए बड़ी क्षति करार दिया। सामुदायिक सेवा के अलावा पटेल ने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की फॉरेंसिक जांच शाखा में काम किया और 2013 में उन्हें प्रतिष्ठित इलिस आइलैंड मेडल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया था। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026 : ₹5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

काशी के हुनर का कमाल : गुलाबी मीनाकारी से बना फाइटर प्लेन, कैलिफोर्निया और ऑस्ट्रेलिया से मिले बंपर ऑर्डर

फॉरेंसिक जांच में क्रांति लाएगा AI, फिंगरप्रिंट से लेकर DNA तक का मिनटों में होगा सटीक विश्लेषण

अयोध्या दीपोत्सव 2026: 2100 स्वदेशी ड्रोन और लाखों दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

अगला लेख