biodatamaker

जैसे को तैसा, भारत सरकार का UK को करारा जवाब, ब्रिटेन से आने पर रहना होगा 10 दिन क्वारंटाइन

Updated: शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021 (18:54 IST)
नई दिल्ली। भारत के कोरोनावायरस (Coronavirus) सर्टिफिकेट को मान्यता नहीं देने से नाराज भारत ने ब्रिटेन को करारा जवाब दिया है। अब ब्रिटेन से आने वाले लोगों को 10 दिन के लिए आवश्यक रूप से क्वारंटाइन रहना होगा।

दरसअल, भारत ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि ब्रिटेन ने भारत के कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट को अब तक मान्यता नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन ने कोविशील्ड वैक्सीन को मंजूरी प्राप्त टीकों से बाहर रखा था। उस समय भी भारत ने ब्रिटेन को चेतावनी थी। इसके बाद ब्रिटेन ने वैक्सीन को तो मंजूरी दे दी, लेकिन सर्टिफिकेट पर सवाल उठा दिया था।
<

India decides to impose 'reciprocity,' British nationals arriving from UK required to undergo 10-day quarantine

Read @ANI Story | https://t.co/HyyfL6kQBW#India #COVID19 #UK pic.twitter.com/eu4fCZfsDZ

— ANI Digital (@ani_digital) October 1, 2021 >भारत ने वैक्सीनेशन के स्टेटस का भी कोई प्रावधान नहीं रखा है। यदि आने वाले यात्री ने कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगवा लिए हैं तो भी उन्हें क्वारंटाइन रहना होगा। ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट भी जरूरी होगी। 

भारत सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय और उड्‍डयन मंत्रालय को से नए नियमों को लागू करने के लिए कहा है। इनमें ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद एक आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। यात्रियों को भारत आने के 8 दिनों के बाद एक बार फिर से इस टेस्ट से गुजरना होगा। इसके साथ ही यात्रियों को अनिवार्य रूप से 10 दिन तक क्वारंटाइन रहना होगा। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख